विकासखंड के शाह मर्दानपुर गांव में शारदा सहायक खंड 32 से निकली तकिया माइनर जमुहट, अलीनगर, शाह मर्दानपुर होते हुए पवई जाकर मिली है। इसकी सफाई न होने से जमुहट से नहर में पानी छोड़ने के बाद माइनर ओवर फ्लो हो गई जिससे रातोरात किसानों की गेहूं और सरसों की फसल में पानी फर गया। शनिवार की सुबह नाराज किसानों ने मुआवजा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
किसानों ने कहा कि नहर विभाग के अधिकारियों से शिकायत भी की लेकिन नहर के पानी को बंद नहीं किया गया। इसका परिणाम यह रहा कि किसानों की फसल बर्बाद हो गई और फसल डूबने से काफी नुकसान हुआ। किसानों का कहना है कि सूचना देने के बाद भी किसी अधिकारी ने मौके पर पहुंचना मुनासिब नहीं समझा। किसानों ने कहा कि अगर उचित मुआवजा नहीं दिया गया तो किसान बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन में राहुल चौरसिया, दीपक यादव, राम अवध चौरसिया, शंकर, लालचंद, रामधारी, सम्हारु, राम मूरत, शैलेंद्र, सर्वजीत यादव, रामउजागिर, राम हरख रहे।