फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मां की गोद से 5 माह की मासूम रात में लापता, एक घंटे बाद मिला आधा शव

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के श्रीकांतपुर गांव में बृहस्पतिवार को आधी रात के बाद पांच माह की मासूम घर से लापता हो गई थी। शुक्रवार की भोर में घर से 500 मीटर की दूरी पर एक घंटे बाद उसका आधा शव बरामद हुआ। शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गंभीरपुर थाना क्षेत्र निवासी मटरू अपनी ससुराल देवगांव कोतवाली क्षेत्र के श्रीकांतपुर में रहता है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। बृहस्पतिवार की रात मटरू की पत्नी और पांच माह की बेटी मधु को लेकर साथ में सोई। भोर में लगभग तीन बजे उसकी आंख खुली तो मधु बिस्तर पर नहीं थी। इसके बाद पति और पत्नी ने बेटी की तलाश शुरू की। लगभग एक घंटे की तलाश के बाद घर से 500 मीटर दूर सिवान में मासूम का आधा खाया हुआ शव मिला। घटना की जानकारी 112 नंबर पर पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं लोगों को शक है कि मासूम को सोते समय गीदड़ उठा ले गया होगा और उसी ने मासूम को अपना निवाला बनाया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें