फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

445 क्षेत्र पंचायत सदस्य सीटों पर 2287 ने किया नामांकन

Sun, 11 Oct 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चौथे चरण के लिए 29 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए शनिवार को विकास खंड कार्यालयों में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन हुआ। नामांकन के अंतिम दिन पांच ब्लाकों की 445 क्षेत्र पंचायत सीटों के लिए कुल 471 नामांकन पत्र दाखिल हुए।
विज्ञापन


जिसमें लालगंज विकास खंड की 101 सीटों पर दूसरे दिन 141, पल्हना में 56 सीटों के लिए 61, तरवां की 96 सीटों के लिए 75, ठेकमा की 100 के लिए 112 और मेंहनगर की 92 सीटों के लिए 82 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस प्रकार, लालगंज में कुल 623, पल्हना में 282, तरवां में 405, ठेकमा में 552 और मेहनगर में 425 लोगों ने नामांकन पत्र भरा। इस प्रकार, पांच ब्लाकों की 445 क्षेत्र पंचायत सीटों के लिए कुल 2287 लोगों ने नामांकन किया। अब नामांकन पत्रों की जांच और वापसी के बाद वैध प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।

14 का निर्विरोध निर्वाचन तय : तीसरे चरण के लिए 17 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए शनिवार को छह विकास खंडों पर नामांकन पत्रों की वापसी हुई। इसमें कुल 88 लोगों ने नामांकन वापस लिया। वहीं, 14 क्षेत्र पंचायत सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है।
विज्ञापन


बताते चलें कि तीसरे चरण में जनपद के छह ब्लाकों अहरौला, अतरौलिया, पवई, मार्टीनगंज, मिर्जापुर, और फूलपुर में मतदान का कार्य होना है। इसके लिए संपन्न हुए नामांकन के बाद क्षेत्र पंचायत के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच का कार्य शुक्रवार को विकास खंड कार्यालयों में किया गया।

इसमें कुल नौ नामांकन पत्रों को कमियों के कारण खारिज कर दिया गया। अहरौला संवाददाता के अनुसार, शनिवार को हुई नामांकन वापसी में अहरौला की 101 सीटों से कुल 22 ने अपना नामांकन वापस लिया। इस प्रकार इस सीट पर अब 613 प्रत्याशी मैदान में होंगे। वहीं दो सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है।

अतरौलिया संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र पंचायत की कुल 59 सीटों से कुल 12 लोगों ने नामांकन वापस लिया। अब मैदान में 271 प्रत्याशी होंगे। वहीं, तीन सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है। पवई संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र पंचायत की 106 सीटों से कुल 14 लोगों ने नामांकन वापस लिया। अब मैदान में 568 प्रत्याशी ताल ठोकेंगे। जबकि चार सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है। मार्टीनगंज संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र पंचायत की 97 सीटों के लिए किसी ने भी नामांकन वापस नहीं लिया।

एक प्रत्याशी का निर्विरोध निर्वाचन तय है। इस प्रकार कुल 550 प्रत्याशी चुनाव मैदान में होंगे।
निजामाबाद संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र की 105 सीटों से कुल 26 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया। एक सीट पर प्रत्याशी का निर्विरोध निर्वाचन तय है। चार प्रत्याशियों के पर्चे खारिज हो गए, अब 562 प्रत्याशी आमने-सामने होंगे।

मेजवां संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र पंचायत की 109 सीटों के दाखिल नामांकन पत्रों में दो खारिज हो गए, 14 ने नामांकन वापस लिया और तीन सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है। अब मैदान में 485 प्रत्याशी ताल ठोकेंगे। इस प्रकार छह ब्लाकों की 572 क्षेत्र पंचायत सीटों के लिए अब 3049 प्रत्याशी चुनाव मैदान में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें