फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजेताओं को डीएम और एसपी ने किया पुरस्कृत

Sat, 10 Oct 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे यूपी स्टेट जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप संपन्न होने के बाद शनिवार की शाम को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान चैंपियनशिप के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


पुरस्कार वितरण की शुरुआत में मुख्य अतिथि डीएम सुहास एलवाई और विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश चंद साहू ने 17 वर्षीय बालक एकल के विजेता अभ्यांश सिंह, एकल बालिका विजेता अमोलिका सिंह, 17 वर्षीय बालक युगल विजेता बृजेश यादव और तुषार शर्मा, बालिका युगल में अमोलिका सिंह सह और तपस्वनी सामन्त रॉय, 19 वर्षीय बालक एकल विजेता तापस शुक्ला, बालिका एकल रिया मुखर्जी, 19 वर्षीय बालक युगल विजेता बृजेश यादव और तुषार शर्मा सहित 19 वर्षीय बालिका युगल विजेता तपस्वनी सामन्त रॉय तथा रिया मुखर्जी को शील्ड
और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

 एसपी राकेश चंद्र साहू ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय खिलाडिय़ों का खेल एवं उसी के अनुरुप यहां की व्यवस्था को देखकर मुझे ऐसा लगा है मैं आजमगढ़ में नहीं बल्कि किसी मेट्रो शहर में हूं। पुरस्कार वितरण के समापन पर आयोजन सचिव डा. पीयूष कुमार सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर डा. डीपी राय, राजेंद्र प्रसाद यादव आदि रहे। संचालन अजेंद्र राय और सुनील दत्त विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन


अमोलिका को दोहरा खिताब मिला : ब्रह्मस्थान स्थित सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे यूपी स्टेट जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में शनिवार को फाइनल खेला गया। चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एशोसिएशन की अमोलिका को दोहरा खिताब मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें