फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में आरटीओ कार्यालय में दो समेत 43 नये कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना संक्रमितों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को भी 43 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मंगलवार को 66 कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जनपद में अभी तक कुल 2864 कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इसमें 2108 स्वस्थ हो चुके हैं। मंगलवार को 56 मरीज स्वस्थ घोषित किए गए हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 709 पहुंच गई है। रिकवरी दर 73 फीसद के आसपास है। अब तक 59 मरीजों की मौत हुई हैं।
विज्ञापन

जनपद में बुधवार को आरटी-पीसीआर और ट्रूनॉट जांच में शहर के एलवल में एक, श्रीमनी पांडेयपुरा में एक, कुकरसंडा में एक, मेडिकल कालेज में एक, लेदुआ नसीरुद्दीनपुर एक, फूलपुर के मुड़ियार में एक, सरायमीर में एक, हरैया के मरहा करमपट्टी में एक, जहानागंज के जिरसंडी में एक, जहानागंज में चार, हीरापट्टी में एक, निजामाबाद में एक, सिधारी में चार, बूढ़नपुर में दो, छपरा में एक, सठियांव के नीबी बुजुर्ग में एक, तहबरपुर के बसिला में दो, महाराजगंज के मिश्रापुर में एक, अहरौला के छितौना में एक, फूलपुर के शहजादेपुर में एक, मुबारकपुर ेसिकठी में दो, सरायमीर के चंद्रा सदन में एक, शहर स्थित आरटीओ आफिस में दो, उकरौड़ा में एक, कोलपांडेय में एक, लालगंज के मसीरपुर में एक, महाराजगंज के सरदहां में एक, छतवारा में एक, सरायमोहन बाजार में तीन, हरैया के बेलकुंडा में एक संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें