फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि के लिए युवाओं से एकजुट होने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में राज्य आवासीय विश्वविद्यालय की मांग को लेकर सोमवार को 18वें दिन भी अनिश्चिकालीन क्रमिक अनशन जारी रहा। विवि. की मांग को समर्थन देने के लिए विभिन्न संगठनों के लोग पहुंचे।
विज्ञापन

कालेज ऑफ एडवांस स्टडीज के प्रबंधक सीबी गुप्ता ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की इच्छाशक्ति के अभाव में अब तक जिले में विश्वविद्यालय नहीं बन पाया। युवाओं को इसके लिये एकजुट होकर अभियान को मजबूत करना चाहिए। छात्र नेता गोविंद कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय जैसे मुद्दे पर सभी राजनीतिक दलों को एकजुट होकर प्रयास करना चाहिए। छात्रा शालिनी राय ने कहा कि विवि जनपद की सबसे महत्वपूर्ण मांग है। छात्रनेता सौरभ यादव ने कहा कि आज विश्वविद्यालय आजमगढ़ की सबसे बड़ी जरूरत है। इससे जनपद के नई पहचान उभरेगी। रीमा सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय के मुद्दे पर सभी राजनीतिक दलों को राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर प्रयास करना होगा। दीपू खरवार ने जनपदवासियों का आह्वान किया कि आने वाली पीढ़ी के लिए विश्वविद्यालय के लिए एकजुट हों। अजीत यादव ने अनशन का समर्थन किया। दशरथ यादव, गुलाबचंद्र राय, चन्द्रगुप्त राय, सृष्टि यादव, रीमा सिंह, आशीष सिंह, दीपक राय, शुभम भार्गव, सौरभ राय, प्रतीक्षा राय, सौरभ गुप्ता, हरिकेश गुप्ता, संगम विश्वकर्मा, अजीत यादव, विवेक दूबे, अभिषेक यदुवंशी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें