फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मचारियों की मनमानी से खाताधारक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। क्षेत्र में सबसे ज्यादा शाखाएं यूनियन बैंक की हैं। क्षेत्र में सबसे ज्यादा खाता धारक यूनियन बैंक के ही हैं। खाताधारक यूनियन बैंक के कर्मियों से खासे परेशान हैं कभी सिक्कों को लेकर जद्दोजहद तो कभी बैंक में पैसा ही जमा करने से मना कर दिया जाता है। बैंक के कैशियर 25 हजार से कम की धनराशि को जमा करने से इंकार करते हुए उसे फिनो या जनसेवा केंद्र के माध्यम से जमा करने का निर्देश देते हैं। बैँक में जब कोई खाताधारक पैसे जमा करने के लिए पहुंचता है कैशियर द्वारा पैसा जमा करने से मना कर दिया जा रहा है। कैशियर द्वारा यह हिदायत दी जा रही है की आप 25 हजार से ऊपर कैश बैंक के काउंटर पर जमा कर सकते हैं। अगर धनराशि इससे नीचे हैं तो फिनो या जन सेवा केंद्र पर जाकर जमा करिए। परेशान खाताधारक पैसा जमा करने के लिए इसके बाद फिनो या जन सेवा केंद्र पर जाना पड़ रहा है। फिनो के कर्मियों पर खाताधारकों का विश्वास नहीं जम पा रहा है। बस्ती भुजबल की शाखा में भी यही हाल है। उपभोक्ताओं का कहना है कि हम बैंक के खातेदार हैं और बैंक में ही अपना पैसा जमा करेंगे। पैसा जमा करते समय कोई घटना दुर्घटना हो गई तो जिम्मेदार कौन होगा। बैंक में सुरक्षित पैसा जमा करने हम लोग पहुंच रहे हैं तो कैशियर द्वारा पच्चीस हजार के ऊपर ही कैश जमा होने की बात कही जाती है और यह ऊपर का आदेश बताकर हम लोगों को बाहर भेज दिया जाता है। इस संबंध में यूबीआई के डीजीएम लुकमान अली खान का कहना है कि ऐसी कोई बात नहीं है कोई बैंक कर्मी किसी खाताधारक को दबाव देकर फिनो के यहां पैसा जमा करने के लिए नहीं भेज सकता अगर ऐसा है तो इसके लिए जरूरी दिशा निर्देश बैंकों पर भेजे जाएंगे।
विज्ञापन


सर्वर फेल, मायूस हो रहे उपभोक्ता
रानी की सराय। एक मुक्त समाधान योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं की उपकेंद्रों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। लेकिन कई दिनों से सर्वर फेल होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को सर्वर तो फेल था ही जई भी मौके पर गायब थे। इन दिनों शासन की तरफ से एक मुक्त समाधान योजना के तहत सौ फिसदी सरचार्ज माफी की योजना चल रह रही है। गुरूवार को उपकेंद्र पर कैंप लगाकर बकाया बिल जमा करना था। लेकिन गुरूवार को सर्वर नहीं चला।कई दिनों से बिजली उपभोक्ता उपकेंद्र का चक्कर लगा रहे है। शनिवार को भी यही हाल रहा। सुबह 11 बजे से कुछ लोगों ने लाइन लगा कर बिल जमा कर रहे थे।वही बाद में सर्वर फेल हो जाने के कारण मायूस होकर घरों पर लौटना पड रहा।सिरसाल गांव निवासी चनरमी देवी ने बताया हमारे यहां घर में विजली पहुची ही नही लेकिन बकाया चार हजार आ गया।वही कस्बा निवासी नरेन्द्र ने बताया कि कई दिनों से विद्युत उपकेन्द्र का चक्कर लगा रहे है। लेकिन कोई अधिकारी नहीं बैठता है। वहीं एसडीओ मनोज ने कहा कि ऊपर से सर्वर डाउन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें