फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दांतों को रखें स्वच्छ, बीमारियों से पाएं मुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अमर उजाला और डाबर रेड पेस्ट की ओर से शुरू किया गया काफिला शनिवार को मुबारकपुर पहुंचा। सनरेज पब्लिक स्कूल पुरारानी और सबा कान्वेंट स्कूल रोडवेज मुबारकपुर में बच्चों के दांतों का परीक्षण हुआ। सुबह चिकित्सकों की टीम सनरेज पब्लिक स्कूल पुरारानी पहुंची। यहां 430 बच्चों के दांतों परीक्षण किया गया। दंत मंजन वितरित किया गया। इस दौरान प्रिंसिपल नफीस अहमद, बहुगुणा यादव, तबीश आदि मौजूद रहे। इसके बाद सबा कान्वेंट स्कूल रोडवेज रोडवेज मुबारकपुर में 560 बच्चों को दांतों का परीक्षण हुआ। बच्चों का सलाह के साथ मंजन बांटे गए। प्रिंसपिल शकील आजमी मौजूद रहे। इस दौरान चिकित्सकों ने छात्रों को उनके दांत से संबंधित सात प्रकार की समस्याओं से निजात दिलाने के उपाय बताया। डेंटल ट्रामा सेंटर के विशेषज्ञ चिकित्सक मोहम्मद सिद्दकी ने कहा कि स्कूलों में होने वाले रेड पेस्ट डेंटल ब्रिगेड कैंपेन का मकसद ओरल हाईजीन के प्रति स्कूली बच्चों में जागरूकता लाना है। आज के बच्चे ओरल हाईजिन के शिकार ज्यादा हो रहे हैं। इसका कारण है फास्ट फूड का ज्यादा सेवन। बच्चों के दांतों चेकप हो। सही समय पर सुबह-शाम ब्रश करें।इस दौरान शशिकांत तिवारी, सोनू यादव, संजय, सूर्यकांत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें