आजमगढ़। प्रभारी सीडीओ डीडी शुक्ल ने गुरुवार को विकास भवन सभागार में विकास विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान सभी को ग्राम स्वराज अभियान में शासन की ओर से चयनित 118 गांवों को केंद्र और प्रदेश सरकार की 16 योजनाओं से हर हाल में संतृप्त कराने के निर्देश दिए। कहा कि पांच मई तक ये कार्य पूरा हो जाना चाहिए।
ग्राम स्वराज अभियान के तहत एसटी-एससी बहुल 118 गांवों को चयन किया गया है। पांच मई तक चलने वाले इस अभियान में इन गांवों को केंद्र और प्रदेश सरकार की शौभाग्य, उज्ज्वला, बीमा, उजाला, स्टार्ट अप, स्टैंड अप आदि 16 योजनाओं से संतृप्त करना है। इसे लिए प्रभारी सीडीओ डीडी शुक्ल की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में गुरुवार को एक बैठक हुई। बैठक में उपस्थित सभी बीडीओ, एडीओ पंचायत और सेके्रटरी को निर्देश दिए गए कि पांच मई तक हर हाल में 118 गांव केंद्र और प्रदेश सरकार की 16 योजनाओं से संतृप्त हो चाहिए।। शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभागों को एक साथ-एक ही दिन गांवों में कैंप लगाने के बारे में भी बताया गया।