फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाल्ट के चलते अघोषित कटौती ने बढ़ाई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय। गर्मी के मौसम की शुरूआत के साथ ही बिजली की लाइनों में फाल्ट आने का क्रम भी बढ़ गया है। अक्सर ही फाल्ट के चलते लाइट काट दी जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशनी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र रानी की सराय से कस्बे में बिजली की सप्लाई की जाती है। सबस्टेशन से कस्बे में दौड़ाये तार वर्तमान में जर्जर हाल में पहुंच चुके है। जिसके चलते अक्सर ही फाल्ट होता रहता है। सब स्टेशन पर मात्र एक मृतक आश्रित हारिकेश लाइनमैन के रुप में तैनात है। वह एक फाल्ट दूर कर लाइन चालू कराता है तो दूसरी जगह फाल्ट हो जाता है। एक मात्र सरकारी लाइन मैन के अलावा कई प्राइवेट लाइन मैन भी उपकेंद्र से जुड़े हुए है, जो फाल्ट ठीक करने के नाम पर उपभोक्ताओं से वसूली भी करते है। लोगों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें