आजमगढ़। प्रदेश सरकार द्वारा शुक्रवार को प्रदेश का भारी भरकम बजट पेश किया गया। इस बजट में सरकार ने महिला सशक्तिकरण के साथ ही हर वर्ग पर ध्यान दिया है। आम बजट की तरह सरकार ने इस बजट में भी किसानों का ध्यान रखा है। आम लोग भी बजट से खुश दिखे लेकिन इस पर अमल की बात कही।
सौरभ डालमियां ने कहा कि सरकार ने बहुत अच्छा बजट पेश किया है। इस बजट में सरकार ने सभी का ध्यान रखा है लेकिन जरूरत इतनी है कि बजट में धन का आवंटन करने के बाद इस बात की निगरानी की जाए कि वह पात्रों तक पहुंच रहा है या नहीं।
श्रीचंद ने कहा कि सरकार का बजट काबिलेतारीफ है। सरकार ने काफी बड़ा बजट पेश किया है। इस बजट में भी आम बजट की तरह ही किसानों का ध्यान रखा गया है। जिन योजनाओं के लिए सरकार ने बजट का प्रावधान किया है उन योजनाओं का सही ढ़ंग छसे संचालन हो इसका भी मानीटरिंग की जाए।
अशोक पटेल ने कहा कि सरकार ने संचालित योजनाओं के लिए बड़ा बजट दिया है। अब इसे पात्र लोगों तक पह़ुंचाना अधिकारियों का काम है। अब देखने वाली बात यह है कि इसका उपयोग किस प्रकार किया जाता है। क्योंकि यही मायने रखता है कि किस योजना पर कितना काम हुआ।
अजय सर्राफ ने कहा कि बजट में जिस योजना के लिए जितना धन दिया गया है। लेकिन उसे पात्रों तक पहुंचाना बहुत बड़ी बात होगी। क्योंकि बजट से प्राप्त धन की बंदरबांट हो जाती है। इसका लाभ पात्रों तक नहीं पहुंच पाता है। इसलिए इस बारे इंतजार के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।