फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टार्टअप बजट से बुनकरों के कारोबार को मिलेगा बढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर। प्रदेश सरकार द्वारा शुक्रवार को पेश किए गए बजट में बुनकरों के लिए बजट का आवंटन होने से बुनकर खुश हैं। उनका मानना है कि स्टार्टअप योजना के लिए सरकार द्वारा बजट निर्धारित करने से बुनकरों के कारोबार को बढ़ावा मिलेगा। लेकिन अगर सरकार बिजली की दरों में कमी करे तो हमारे लिए बेहतर होता।
विज्ञापन

अमिलो निवासी हाजी मोहम्मद नासिर ने कहा कि सरकार का नारा था कि सबका साथ और सबका विकास तो सरकार ने अपने नारे के अनुरूप अपने बजट में सिद्ध कर दिया है। प्रदेश की सरकार में बुनकरों को इसका पूरा पूरा लाभ मिलेगा। स्टार्टअप के लिए सरकार ने जो बजट दिया है इससे बुनकरों के कारोबार को बढ़ावा मिलेगा।
हैदराबाद निवासी अम्मार अदीबी ने बताया कि सरकार का यह बजट बुनकरों के लिए लाली पाप है उन्होंने कहा कि पिछली सपा सरकार ने पावर लूम बुनकरों को मात्र 72 रूपये प्रतिमाह की दर से बिजली दिया था। हैंडलूम बुनकरों को भी उसी तर्ज पर बिजली देने की योजना बनाई थी। अगर सरकार ऐसा करती है तो इसका सीधा फायदा बुनकरों को मिलेगा।
विज्ञापन

हाजी मुहम्मद अकरम ने कहा कि इस सरकार ने अपने नए बजट में बुनकरों से पूरे पैसे लेकर खाते में सब्सिडी की राशि वापस करने की जो योजना बनाई है। जिससे बुनकर पूरी बिल अदा करने में असमर्थ हैं। बुनकरों से 72 रूपये ही प्रतिमाह लिए जाएं और सरकार सब्सिडी की धनराशि विद्युत विभाग को दें तभी बुनकरों को लाभ हो सकता है। सरकार की शेष अन्य योजनाओं का स्वागत है।
साड़ी व्यवसायी हाजी मुहम्मद अशहद अंसारी ने सरकार के बजट का स्वागत करते हुए बजट को बुनकरों के हित में बताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने बुनकरों को लाभ देने के लिए जो योजना बनाई है उस योजना से बुनकरों को लाभ भी होगा। लेकिन सरकार ने सस्ते रेट पर बुनकरों को बिजली उपलब्ध कराने की कोई योजना नहीं बनाई है। लेकिन अन्य योजनाएं स्वागत योग्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें