फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीओ पंचायत का रोका एक दिन का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंद्राबाजार। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद में संचालित कार्यों का जायजा लेने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र नाथ मिश्र ने मंगलवार को मुहम्मदपुर, रानी की सराय और ठेकमा विकास खंड के विभिन्न गांवों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले मुहम्मदपुर और रानी की सराय के एडीओ पंचायत का एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने स्वेच्छा ग्रहियों के द्वारा पांच दविन में किए गए कार्यों को देखा और उन्हें बेहतर कार्य करने की नसीहत भी दी। निरीक्षण में अनुपस्थित मिले एडीओ पंचायत का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। उन्होंने रानी की सराय गांव के हसनपुर में स्वेच्छाग्रहियों द्वारा किए गए कार्यों का निरीक्षण किया। इसके बाद ब्लॉक मुहम्मदपुर के ग्राम कलंदरपुर में जाकर स्वेच्छा ग्रहियों और सफाई कर्मियों की जांच की और पूछा कि खुले में शौच से मुक्ति के लिए यह लोग कार्य कर रहे हैं कि नही। ठेकमा ब्लाक का निरीक्षण किया जिसमें एडीओ पंचायत अखिलेश राय मौजूद मिले तत्पश्चात वे बसारी गांव में जाकर स्वच्छ भारत मिशन के तहत खुले में शौच से मुक्ति के लिए किए गए कार्यों और ट्रिगरिंग की जांच की। जिसमें शिक्षाकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वह अपने कार्य में तेजी लाएं किसी प्रकार की लापरवाही ना करें। जिला पंचायत राज अधिकारी के साथ जिला स्वच्छ भारत मिशन के प्रेरक हैदर रईस, यूनिसेफ मंडली समंवयक प्रभात कुमार, खंड प्रेरक अजय सिंह, खंड विकास अधिकारी मुहम्मदपुर संतोष नारायण गुप्ता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें