फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकायों में काबिज हो गई नई सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ (ब्यूरो)। जिले की दो नगर पालिका और 11 नगर पंचायतों में मंगलवार को नई सरकार काबिज हो गई। चुनाव में विजय हासिल करने वाले अध्यक्ष और सदस्यों को मंगलवार को प्रभारी अधिकारियों की शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण हो जाने के बाद नगर पालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्षों ने शहर में विकास का वादा किया। अध्यक्ष और ईओ अब 13 को लखनऊ में सीएम की बैठक में भाग लेंगे।
विज्ञापन


आम आदमी चलाएगा शहर की सरकार: शीला
आजमगढ़। नगरपालिका परिषद आजमगढ़ की नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष शीला श्रीवास्तव का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को नगर के डीएवी मैदान में धूमधाम से संपन्न हुआ। पालिकाध्यक्ष और 25 वार्डों के सभासदों को प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह के लिए नगर के डीएवी मैदान में भव्य पंडाल का निर्माण किया गया था। लगभग पांच हजार की संख्या में मैदान में कुर्सियां लगाई गई थी। निर्धारित समय पर मुख्य विकास अधिकारी ने शीला श्रीवास्तव और सभासदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पालिकाध्यक्ष शीला श्रीवास्तव ने कहा कि आम आदमी शहर की सरकार चलाएगा। उनके कार्यकाल में आम आदमी की जरूरतों को देखते हुए विकास के काम किए जाएंगे और किसी को शिकायत का कोई मौका नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि पालिकाध्यक्ष रहते हुए उनके पति स्व. गिरीशचंद्र श्रीवास्तव ने इस शहर के विकास को एक नया आयाम दिया था और वह हर दिल में अपनी जगह बनाए हुए थे। वह कोशिश करेंगी कि अपने पति के दिखाए हुए रास्ते पर चलें और शहर के विकास को नए तरीके से गति दें। वह नगरवासियों से उनकी जरूरतें पूछेंगी और लोगों की जरूरतों के हिसाब से विकास कार्यो का ढांचा तैयार करेंगी और उस पर काम होगा। इस मौके पर एसडीएम प्रशांत कुमार, अधिशासी अधिकारी प्रतिभा सिंह, सीओ सिटी सच्चिदानंद, शहर कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, आनन्द कुमार श्रीवास्तव, अवधेश श्रीवास्तव, राजू सिंह, डा. अफजल, शाह शमीम साहब, प्रधान रामआसरे यादव, रामसकल यादव, गोविंद दुबे, कैलाशनाथ लाल, पूनम तिवारी, किरन श्रीवास्तव, अल्का अस्थाना आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता दीनानाथ लाल श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन


मुबारकपुर की तरक्की के होंगे प्रयास : करीमुन्निसा
मुबारकपुर। शपथ ग्रहण समारोह के लिए मुबारकपुर के मुहल्ला कटरा स्थित मैदान में भव्य मंच तैयार किया गया था। निर्धारित समय पर एसडीएम सदर प्रशांत कुमार ने नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष करीमुन्निसा और 25 सभासदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नव निर्वाचित चेयरमैन करीमुन्निसा के प्रतिनिधि और सभासद हाजी अब्दुल मजीद अंसारी ने कहा कि जिस प्रकार लोग अपने परिवार की तरक्क़ी और खुशहाली के लिए सदा प्रयासरत रहते हैं ठीक उसी प्रकार मुबारकपुर की जनता ने जो हमें अपना प्यार और इज्जत देकर नगर के प्रथम नागरिकता की श्रेणी में आने वाले पद की जो जिम्मेदारी दी है अपने क्षेत्र के विकास और खुशहाली के लिए प्रयासरत रहूंगा यही मेरी प्राथमिकता होगी। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी प्रतिभा सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर मुहम्मद अकमल खां, नगर पालिका के जेई नीतू कुमारी, अखिलेश यादव, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सरफराज राज, हाजी मजीद, अंजुम अंसारी, डा. श्रीराम विश्वकर्मा, हाजी सईदुल्लाह, मन्नू लाल वर्मा आदि उपस्थित थे।

नगर की सेवक बनकर कार्य करुंगा : हरिशंकर
सगड़ी। जीयनपुर नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरिशंकर यादव और 11 वार्ड सभासदों को नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में एसडीएम सगड़ी रविरंजन द्वारा पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नगर पंचायत अध्यक्ष हरिशंकर यादव ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता है जिस नगर की जनता ने इतना बड़ा फैसला लेकर मुझपर भरोसा किया है उन भरोसो को मैं कायम रखते हुए नगर की सेवक बनकर कार्य करुं। विकास के पथ पर नगर को ले जाने का पूरा प्रयत्न करुंगा। जिससे नगर पंचायत को जनपद ही नहीं प्रदेश में आदर्श नगर पंचायत बनाया जा सके। इस मौके पर भाजपा नेता घनश्याम पटेल, सुबाष यादव, दीपक यादव, आनंद तिवारी, संतोष जायसवाल, मन्नू जायसवाल, मदनगोपाल, जीतबहादुर लाल श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव और संचालन संचालन अधिशाषी अधिकारी सुरेश कुमार ने किया।

जनता की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा : पारस
सगड़ी। नगर पंचायत अजमतगढ़ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष पारसनाथ सोनकर को स्मिथ इंटर कालेज अजमतगढ़ के खेल मैदान मे 11 सभासदों के साथ एसडीएम सगड़ी रविरंजन द्वारा पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नगर पंचायत अध्यक्ष पारस नाथ सोनकर ने कहा कि जिस विकास के उद्देश्य से यहां की जनता ने मुझे जिताया है मैं उनके मुद्दों पर खरा उतरने का प्रयास करते हुए नगर को विकास की ओर ले जाने का प्रयास करूंगा। स्थित इंटर कालेज अजमतगढ़ केा खेल मैदान ऐसा विकसित होगा कि यहां की खेल प्रतिभाएं देश में नाम करेंगी। इस मौके पर अधिशाषी अधिकारी सुरेश कुमार, रामाशीष यादव, संतोष कुमार, संजय यादव, बृजेश जायसवाल, डा. रईस अहमद, डा. रफीक अहमद, शिवेश सिंह, कैलाश राय आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अनुराग यादव ने किया।

कायम रहेगी गंगा-जमुनी सभ्यता : बदरेआलम
अंबारी। नवगठित नगर पंचायत माहुल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बदरेआलम और 11 वार्ड सदस्यों को मंगलवार को रामलीला मैदान में एसडीएम फूलपुर अनिल कुमार सिंह द्वारा पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। सर्वप्रथम निर्वाचित अध्यक्ष बदरेआलम को उपजिला धिकारी फूलपूर अनिल कुमार सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उसके बाद बदरेआलम द्वारा वार्ड सभासदों का शपथ ग्रहण कराया गया। बदरेआलम ने कहा कि नगर में कहीं भी कोई भेदभाव नहीं रहेगा और गंगा जमुनी सभ्यता नगर में कायम रहेगी। उसके बाद पूर्व प्रधान लियाकत अली ने नगर पंचायत को एक एम्बुलेंस दान दिया । जिसकी चाभी उपजिलाधिकारी फूलपूर अनिल कुमार सिंह के हाथों नव निर्वाचित चेयरमैन को सौंपी गई। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी रंग बहादुर सिंह, एमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली, महाप्रधान मकसूदिया कैलाश गौतम, अकरम खां, मिस्टर खान, महेंद्र शर्मा, विनय पांडे आदि उपस्थित थे।

विकास में नहीं रखेंगे कसर : प्रेमा
निजामाबाद। नगर पंचायत निजामाबाद के नव निर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेमा यादव और सभासदों को एसडीएम बागीश कुमार शुक्ला द्वारा पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। प्रेमा यादव ने कहा कि वह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी। इसके पूर्व भी जनता ने उन्हें अध्यक्ष की कुर्सी दी थी और उन्हेांने नगर का विकास किया उसी तरीके से इस बार भी वह नगर के विकास में केाई कसर बाकी नहीं रखेंगी।
लालगंज में एसडीएम ने दिलाई शपथ
लालगंज। नगर पंचायत लालगंज स्थित तहसील परिसर में मंगलवार को नवनिर्वाचित चेयरमैन विजय सोनकर और 11 वार्ड सदस्यों को एसडीएम अभय कुमार मिश्र ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथग्रहण के बाद स्वागत समारोह का भी आयोजन किया गया। जिसमें विजय सोनकर और सभासदों का यशवंत साहू, धर्मेंद्र सोनकर, रजनीश जायसवाल, योगेश सिंह, रामा साव, इंद्राज चौहान आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह और विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय रहे। इस अवसर पर उमाशंकर मिश्र, ध्रुव सिंह, रामनयन सिंह, उषा जायसवाल, राजेंद्र सिंह खन्ना, पूर्व प्राचार्य डा. सत्येंद्र सिंह, रजनीश जायसवाल, राहुल श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। संचालन संजय जायसवाल ने किया।

नगर में उपलब्ध होंगी सभी सुविधाएं : प्रभा
सरायमीर। नगर पंचायत सरायमीर की नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रभा देवी और 13 वार्ड सदस्यों को मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय के मैदान में एसडीएम निजामाबाद बागीश कुमार शुक्ला द्वारा पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। प्रभादेवी ने कहा कि नगर के लोगों ने जिस विश्वास के साथ मुझे विजयी बनाया है। मैं उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास होगा। मैं नगर के लोगों को वेहतर सुविधा उपलब्ध कराते हुए नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत बनाने में कोई कमी बाकी नहीं रखूंगी।

जनता से रिश्ता घर जैैसा : सुभाष
अतरौलिया। नगर पंचायत अतरौलिया के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुभाष चंद जायसवाल और समस्त सभासव्दवें को उप जिलाधिकारी बूढनपुर इबंद्रभान तिवारी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह के मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव औरा विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक डा.ॅ संग्राम यादव रहे।विधायक डा.संग्राम यादव ने कहा कि जब चुनाव आते हैं तो लोग तरह तरह से सज धज कर आप की चौखट पर वोट मांगने आते हैं लेकिन चुनाव समाप्त होने के बाद कोई भी आपके सुख दुख में शरीक नहीं होता। हम लोगों का रिश्ता अतरौलिया नगर पंचायत की जनता से वोट का नहीं बल्त्निक दिल का रिश्ता है। सुभाष चंद्र जायसवाल ने कहा कि अतरौलिया नगर पंचायत में जितने भी विकास कार्य हुए हैं वह सब हमारे कार्य काल और समाजवादी पार्टी की सरकारों में हुए हैं। नगर पंचायत की जनता ने लगातार चौथी बार जो विश्वास हम पर कायम किया है उस विश्वास को हम टूटने नहीं देंगे। इस मौके पर पूर्व प्रमुख चंद्रशेखर यादव, जगदीश पांडेय, चंद्रजीत यादव, संजय मिश्र, राधेश्याम लीडर, महेंद्र यादव, डा. राजाराम सिंह, राज किशोर सिंह, राजीव रंजन पांडय आदि उपस्थित थे। संचालन कोयलसा के पूर्व प्रमुख वर्मन यादव ने किया।

आदर्श नगर पंचायत बनाएंगे : शिवप्रसाद
मेजवां। नगर पंचायत फूलपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शिवप्रसाद जायसवाल और 10 सभासदों को मंगलवार को एसडीएम फूलपुर अनिल कुमार सिंह द्वारा पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान शिवप्रसाद जायसवाल ने कहा कि नगर के विकास में वह कोई कमी बाकी नहीं रखेंगे। नगर की जनता ने उन पर भरोसा करके उन्हें अध्यक्ष बनाया है तो वह भी उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वह नगर को आदर्श नगर पंचायत बनाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे।

अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करेंगे : रेनू
कटानी बाजार। नगर पंचायत महराजगंज की नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू देवी और 10 वार्ड सदस्यों को एसडीएम सगड़ी रविरंजन ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। रेनू देवी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे पति ने जो कार्य किए हैं। उसके बाद अधूरे पड़ कार्यों को पूरा करते हुए नगर पंचायत में विकास के कार्य किए जाएंगे। सपा के विधानसभा इकाई के अध्यक्ष नफीस अहमद ने रेनू देवी की जीत पर नगर की जनता को बधाई दी और कहा कि नगर का चौमुखी विकास करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व मंत्री वसीम अहमद, विधायक डा. संग्राम यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव, ब्लाक प्रमुख रूदल सोनकर, आदि उपस्थित थे। संचालन डा. हरिराम यादव ने किया।

मिलेगी सभी मूलभूत सुविधाएं : अशोक
मेंहनगर। नगर पंचायत मेंहनगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक चौहान और 12 वार्ड सदस्यों को एसडीएम अशोक सिंह द्वारा पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। अध्यक्ष अशोक चौहान ने सभी से उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का वादा करते हुए कहा कि नगर की मूल्भूत जरूरतों पानी, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा के साथ-साथ गरीब और असहाय लोगों को पेंशन के साथ ही बीपीएल, अंत्योदय परिवार को प्राथमिक देंगे। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व सांसद नंद किशोर यादव, निवर्तमान अध्यक्ष रामबदन कन्नौजिया, रामसिंगार, अंबरीश, शिवप्रसाद आदि उपस्थित थे।

नगर के विकास का वादा किया
गोरिया बाजार। बिलरियागंज में नव निर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र विश्वकर्मा सहित सभासदों को क़स्बे के प्राथमिक और जूनियर स्कूल परिसर में समारोह का आयोजन कर एसडीएम सगड़ी रविरंजन द्वारा पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। वीरेंद्र विश्वकर्मा ने सभी से नगर के विकास का वादा किया। उन्होंने कहा कि जनता ने जिन उम्मीदों के साथ उन्हें अध्यक्ष बनाया है वह उन पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। इस अवसर पर ताहिर मदनी, मुखराम यादव, सुरेश कुमार, रफीउल्लाह, साधू सोनकर, सुभाष मौर्य, जय प्रकाश आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें