फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में उड़ी नियमों की धज्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। रोक के बावजूद मूर्ति विर्सजन के दौरान पुलिस की मौजूदगी में जहां धड़ल्ले से डीजे बजाए जा रहे थे। वहीं फूहड़ गानों की भी भरमार रही। नियम से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की बजाय मूकदर्शक बनी रही। डीजे संचालकों को लेकर गुस्साई पुलिस निर्दोष लोगों पर लाठियां भांजकर मामले को दबाने का प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन

पूजा के समय डीजे बजाने पर कोर्ट, सरकार और प्रशासन सभी सख्त रुख अख्तियार करते हुए थाना, चौकी पर आयोजित शांति कमेटी की बैठक में स्पष्ट रुप से कहा गया था कि डीजे नहीं बजाया जाएगा। इसके स्थान पर लाइडस्पीकर लगाया जाए। कमेटी के लोगों ने पुलिस के कहने पर न बजाने की बात तो कही थी। लेकिन नियमों का पालन कोई नहीं किया। पूजा पंडालों के लोग धड़ल्ले से डीजे लगाकर बजा रहे थे। मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे पर फूहड़ गाना बजाकर जमकर बाजारों में नाच रहे थे। इससे प्रमुख मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों का लंबा काफिला खड़ा हो गया। लोग घंटे तक जाम के झाम से जूझते रहे। पुलिस की मौजूदगी में लोग नियमों से खिलवाड़ करते हुए डीजे बजा रहे थे। लेकिन पुलिस उन लोगों के विरुद्ध कुछ नहीं कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें