अहरौला। अतरौलिया थाना क्षेत्र के बिहरा बुजुर्ग गांव निवासी एक व्यक्ति के मकान में 19 अक्तूबर की रात संदिग्धाहाल में आग लग गई। घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की दो गाडियां मौके पर पहुंची। लोग जब तक आग पर काबू पाते कि मकान में रखा नगदी सहित लगभग 6.50 लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।
पीड़ित सूर्यभान सिंह अतरौलिया थाना क्षेत्र के बिहरा बुजुर्ग गांव के निवासी हैं। सूर्यभान का परिवार 19 अक्तूबर को दीपावली मना रहा था। इस दौरान संदिग्धाहाल में कच्चे मकान में आग लग गई। तेज धुआं और लपटें देखकर पीड़ित परिवार को जानकारी हुई तो शोर मचाते हुए आग बूझाने के प्रयास में जुट गए। लेकिन लपटें इतनी भयानक थी कि किसी की हिम्मत नहीं हो रही थी। सूचना मिलने पर बूढ़नपुर तहसील से अग्निशमन दल विभाग की दो गाडिय़ां पहुंची। दमकलकर्मी अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक सूर्यभान का घर में रखा 70 हजार रुपये नगदी सहित साढ़े छह लाख रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार खुले में रात गुजारने को मजबूर है। ब्यूरो