फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग मत डाल रे सांवरिया...

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। श्री राणी सती श्याम भक्त मंडल की ओर से रविवार की रात मारवाड़ी धर्मशाला में भजन संध्या का आयोजन किया गया। इससे पूर्व मारवाड़ी धर्मशाला परिसर में दिल्ली से आए कलाकारों ने दादी, बालाजी सरकार और श्याम प्रभु की आकर्षक झांकी सजाई गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ आशुतोष रूंगटा ने अखंड दीप का प्रज्ज्वलन कर किया। श्री राणी सती श्याम भक्त मंडल द्वारा भजन के बाद रजनी राजस्थानी ने दादी और श्याम प्रभु के भजनों से भक्तों को देर रात तक सरोबार किया। उन्होंने झुंझुनू वाली दादी के चरणों में ‘बैठी लगाकर दरबार लागे जेठाणी’ भक्ति गीत से अपनी हाजिरी लगाई, इसके बाद ‘रंग मत डाल रे सांवरिया’ और ‘जगदंबे भवानी मैया’ सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। फिर उन्होंने सालासर बालाजी महाराज के भजनों से देर रात तक भक्तों को झूमने नाचने पर विवश कर दिया। देर रात 12 बजे आरती बाबा प्रसाद वितरण के उपरांत भजन संध्या का समापन हुआ। इस मौके पर शोभित अडूकिया, परितोष रूंगटा, अभिषेक खंडेलिया, सौरभ डालमिया, आशुतोष रूंगटा, दीपक अडूकिया, शोभित खंडेलिया, अनिल खंडेलिया, नवल किशोर डालमिया, भोलानाथ जालान, मनोज खेतान, विनय रूंगटा, संजय डालमिया, पवन खंडेलिया, देवप्रकाश बैरसिया, अशोक रूंगटा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें