फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने की उपचुनाव के तैयारियों की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मार्टिनगंज और हरैया ब्लाक प्रमुख के उपचुनाव में 13 अगस्त को मतदान होगा। इसके लिए 11 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे से नामांकन होगा। जिसे लेकर जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में तैयारियों की समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मतदान शुरू होने से 48 घंटे पूर्व सहायक के लिए आवेदन करना होगा। दोनों रिटर्निंग आफिसर नामांकन के समय ही सहायक का आवेदन पत्र प्राप्त कर लें। पिछले ब्लाक प्रमुख चुनाव में हरैया में 15 और मार्टीनगंज में 13 बीडीसी सदस्यों को निरक्षरता के आधार पर सहायक दिया गया था। इनके द्वारा आवेदन करने पर ही सहायक दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नामांकन से लेकर मतगणना तक पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी। मार्टिनगंज के लिए जोनल मजिस्ट्रेट अपर जिलाधिकारी प्रशासन लवकुश त्रिपाठी और एसडीएम मिश्री लाल को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। हरैया के लिए सीआरओ आलोक कुमार जोनल और एसडीएम रविरंजन को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि बिना परिचय पत्र के कोई बीडीसी मतदान नहीं कर सकेगा। इसके लिए सभी का परिचय पत्र जारी कराएं। दोनों क्षेत्रों के सभी प्रत्याशियों को चुनाव का आय-व्यय का लेखा रखना होगा। इसके जांच की जिम्मेदारी मुख्य कोषाधिकारी विजय शंकर को दी गई है। उनके साथ दोनों ब्लाकों के लिए दो-दो सहायक नियुक्त किए गए है। जो व्यय रजिस्टर देखेगें। परिणाम की घोषणा और प्रमाण पत्र का वितरण कलेक्ट्रेट सभागार में किया जाएगा। बैठक का संचालन सहायक निर्वाचन अधिकारी राकेश सिंह ने किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह, एडीएम वित्त बीके गुप्ता, सीआरओ आलोक कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें