जहानागंज। पूर्व माध्यमिक विद्यालय टाड़ी से बुधवार को जागरूकता रैली निकाली गई। बच्चों ने बेटी का सम्मान करो, शौचालय का निर्माण कराओं आदि नारों के माध्यम से लोगों को खुले में शौच न जाने का आह्वान किया।
बुधवार की सुबह पूर्व माध्यमिक विद्यालय टाड़ी के बच्चों ने अध्यापक शत्रुघन सिंह के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली। रैली स्कूल से निकलकर टाड़ी गांव, मोहबल्लीपुर से बाजार होते हुए पुन: स्कूल पहुंच संपन्न हुआ। इस दौरान बच्चों ने बेटी का सम्मान करो, शौचालय बनाओ, शर्म करो भाई, शर्म करो, खुले में शौच बंद करो, मम्मी ने अब ठाना है, शौचालय बनवाना है आदि नारे के माध्यम से लोगों से घर में शौचालय बनवाने का आह्वान किया। इस दौरान प्रधानाध्यापिका गिरिजा देवी और सहायक अध्यापक शत्रुघन सिंह ने गांव में लोगों से चंदा मांगकर एकत्र किया। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि स्कूल में चहारदीवारी के निर्माण के लिए चंदा एकत्र किया गया है। क्योंकि कुछ अराजकतत्व स्कूल के अंदर शौच कर देते हैं। 15 हजार रुपये चंदे से एकत्र हुए हैं शेष प्रधान की मदद से स्कूल की चाहरदीवारी बनवाई जाएगी। इस अवसर पर प्रधान मीरा देवी, एडीओ पंचायत सुदामा राम, विकास सिंह, अनिल सिंह, अखिलेश यादव, अमित सिन्हा आदि मौजूद रहे।