अंबारी। फूलपुर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय एवं परिषदीय जूनियर हाईस्कूल पल्थी के परिसर में लगभग 15 दिनों से एक से डेढ़ फीट पानी भरा हुआ है। जिसके कारण बच्चे और शिक्षकों का कमरों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है।
बता दें कि विद्यालय में तीन सौ बच्चे पढ़ते हैं। विद्यालय परिसर में पानी भर जाने की समस्या काफी पुरानी हो है। जिसकी शिकायत पर पूर्व में उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, खंड शिक्षाअधिकारी के अलावा नेता और मंत्री तक की गई थल। लेकिन कुछ नहीं हुआ। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि विद्यालय परिसर से पानी निकासी की व्यवस्था जल्द नहीं की गई तो हम लोग आंदोलन करेंगे। प्रधानाध्यापक सुरेंद्र यादव ने बताया कि बच्चे घर से पढ़ने के लिए तो आते हैं। लेकिन विद्यालय परिसर में पानी भरा देखकर वापस चले जाते है। जिसकी शिकायत दर्जनों बार संबंधित अधिकारियों से की गई। लेकिन कुछ नहीं हुआ।