फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकायों के सार्वजनिक स्थल हों चिह्नित, हटवाएं अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सिधारी स्थित मंडलायुक्त सभागार में शुक्रवार को मंडलायुक्त के रवींद्र नायक की अध्यक्षता में मंडल के सभी अपर जिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका और प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय के साथ बैठक हुई। मंडलायुक्त ने अवैध कब्जों को हटवाने के साथ साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। शहर में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दो दिन में सही कराने को कहा।
विज्ञापन

मंडलायुक्त के रवींद्र नाय ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नगरपालिका के अंतर्गत आने वाली सार्वजनिक चल-अचल संपत्तियों का सत्यापन अतिशीघ्र कराए। साथ ही सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण तथा अवैध कब्जों को हटवाएं। यदि कोई व्यवधान उत्पन्न करता है तो उस पर मुकदमा दर्ज करते हुए सख्त कार्यवाही करें। उन्होंने नालों की साफ-सफाई का भौतिक सत्यापन अपर जिलाधिकारी द्वारा तथा सुबह में सफाई कर्मचारियों द्वारा की जा रही साफ-सफाई का सत्यापन संबंधित उपजिलाधिकारी तथा अधिशासी अधिकारी द्वारा करने का निर्देश दिया। कहा कि पेयजल की शुद्धता जांच तथा नगरपालिकाओं के अंतर्गत आने वाले आबादी क्षेत्र को खुले में शौचमुक्त बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें