फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दिल्ली के लिए 40 तो लखनऊ के लिए चल रहीं 150 से ज्यादा बसें

विज्ञापन
आजमगढ़ रोडवेज पर पसरा सन्नाटा। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। होली को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम अलर्ट मोड पर आ गया है। यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा उपलब्ध कराने के लिए लंबी दूरी के रूटों पर बसों की संख्या बढ़ा दी गई है, वहीं लोकल रूटों पर फेरे बढ़ाए जा रहे हैं। आजमगढ़ रीजन में जहां दिल्ली के लिए 14 बसों का संचालन होता था वहीं अब 40 बसों का संचालन किया जा रहा है। ठीक इसी तरह लखनऊ के लिए 150 से अधिक बसें संचालित की जा रही हैं। वहीं, वाराणसी, गोरखपुर व प्रयागराज के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है। आरएम मनोज कुमार वाजपेयी ने बताया कि आजमगढ़ रीजन से सात डिपो का संचालन होता है। इसमें आजमगढ़ डिपो, डा. आंबेडकर, शाहगंज, दोहरीघाट, मऊ, बेल्थरा व बलिया डिपो शामिल है। उन्होंने बताया कि आजमगढ़ रीजन से आम दिनों में दिल्ली के लिए करीब 14 बसों का संचालन किया जाता था। वहीं अब होली को लेकर 40 से अधिक बसें संचालित की जा रही है। बताया कि लखनऊ के लिए 150 व कानपुर के लिए 25 बसों का संचालन किया जाता है। उन्होंने बताया कि वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है। यहां जाने के लिए हर दस मिनट पर बसें मिलेंगी। बताया कि जिन रूटों पर पहले एक फेरा होता था, वहां अब तीन-तीन फेरे लगाए जाएंगे, ताकि त्योहार के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन

जाने वालों से ज्यादा आने वाले यात्रियों की संख्या -आजमगढ़। होली पर्व को लेकर रोडवेज विभाग ने अतिरिक्त बसों की व्यवस्था तो कर दी है, लेकिन विभाग की अपेक्षा के अनुरूप अभी तक यात्रियों की संख्या नहीं बढ़ पाई है। रोडवेज बस अड्डों पर दिनभर सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है। बसें खड़ी हैं, सीटें खाली हैं। आरएम मनोज कुमार वाजपेयी ने बताया कि पर्व से पहले आमतौर पर बाहर जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है, लेकिन इस बार स्थिति उलट दिखाई दे रही है। बाहर से घर लौटने वालों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक है, जबकि दूसरे शहरों की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी कम बनी हुई है। उम्मीद है कि त्योहार बाद लोग लौटेंगे तो बसों में भीड़ नजर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें