फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली : बाजारों में रही रौनक, देर शाम तक होती रही खरीदारी

विज्ञापन
चौक पर पिचकारी और रंगों की खरीदारी करते लोग
विज्ञापन
आजमगढ़। होली पर्व के मद्देनजर शहर और ग्रामीण इलाकों के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। चार मार्च को होली पर्व मनाने के लिए लोग देर शाम तक खरीदारी में जुटे रहे।
विज्ञापन

शहर के सिधारी, चौक, मुकेरीगंज, ब्रह्मस्थान, हरबंशपुर सहित ग्रामीण बाजारों में सुबह से ही खरीदारों का आना-जाना लगा रहा। रंग-बिरंगी पिचकारियों और गुलाल से सजी दुकानों पर बच्चों और युवाओं की खास भीड़ रही। दुकानदार अशोक ने बताया कि इस बार कार्टून, टैंक और प्रेशर पिचकारी की मांग अधिक है।
बच्चों के साथ पहुंचे अभिभावक भी उत्साह से खरीदारी करते नजर आए। किराना दुकानों पर भी अच्छी बिक्री हो रही है। होली के पारंपरिक व्यंजनों के लिए मैदा, सूजी, बेसन, तेल, मसाले, पापड़ और चिप्स की खरीदारी तेज हो गई है। कई घरों में गुझिया और अन्य पकवान बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है वहीं, मिठाई की दुकानों पर गुझिया, मेवा, खोया और नमकीन की मांग बढ़ी हुई है। बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस भी गश्त करती रही, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
विज्ञापन

अलर्ट मोड पर रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं : बलरामपुर। होली पर्व को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी तैयारी पूरी कर ली है। सीएमओ डाॅ. एनआर वर्मा ने राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर, मंडलीय जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय, सभी 100 शैय्या चिकित्सालयों सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर एंबुलेंस सेवाओं (108, 102) को अलर्ट मोड पर रखा गया है। कहा कि सभी अस्पतालों में 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं संचालित रहेंगी। चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी विशेष रोस्टर के अनुसार निर्धारित कर दी गई है। सभी अधीक्षक और प्रभारी चिकित्साधिकारियों को चिकित्सालयों में सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, इमरजेंसी सेवाओं को निरंतर क्रियाशील रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें