आजमगढ़। समाज कल्याण विभाग की देखरेख में संचालित हो रहे बालक और बालिकाओं के राजकीय आश्रम पद्धति स्कूलों में रिक्त 395 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। कक्षा 6,7,8,9 और कक्षा 11 में प्रवेश लेने वाले बालक और बालिकाओं को प्रवेश परीक्षा देनी होगी।
जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बालकों के लिए राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय मूसेपुर एवं बालिका के लिए राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय गौरा मेंहनगर में संचालित हो रहा है। उन्होंने बताया कि बालक वर्ग पर अनुसूचित जाति, पिछड़ा और सामान्य जाति के बच्चों के लिए कक्षा छह से 11 तक कुल 209 सीटें रिक्त हैं। जबकि राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय गौरा मेंहनगर में 186 रिक्त सीटें है। इन्हें भरने के लिए प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र मिलना शुरू हो चुके हैं। इनके जमा करने की अंतिम तिथि 28 अप्रैल है। उन्होंने बताया कि इच्छुक छात्र-छात्रायें नि:शुल्क आवेदन पत्र संबंधित प्रभारी प्रधानाचार्य व प्रभारी प्रधानाचार्य कार्यालय से प्राप्त एवं जमा कर सकते हैं। बताया कि आवेदन प्राप्त व जमा करने की अंतिम तिथि 28 अप्रैल तक निर्धारित है। पात्र आवेदकों की सूची का प्रकाशन 29 अप्रैल को होगा एवं प्रवेश परीक्षा की तिथि 30 अप्रैल निर्धारित है। सफल छात्रों की सूची का प्रकाशन एवं प्रवेश प्रक्रिया चार मई से शुरू होगी। प्रवेशित छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन, विविध सामग्री, भोजन एवं आवास सहित समस्त सुविधाएं नि:शुल्क हैं।
विद्यालयों में कक्षावार रिक्ट सीटों की संख्या
राजकीय आश्रम पद्घति विद्यालय मूसेपुर (सीबीएसई बोर्ड) में कुल 209 सीटें रिक्त
कक्षा - एससी सीट - ओबीसी सीट - सामान्य सीट
06 - 42 - 18 - 10
07 - 25 - 05 - 10
08 - 27 - 03 - 09
09 - 15 - 00 - 05
11 - 27 - 04 - 09
राजकीय आश्रम पद्घति बालिका विद्यालय गौरा मेंहनगर में 186 रिक्त सीटें
कक्षा - एससी सीट - ओबीसी सीट - सामान्य सीट
06 - 42 - 18 - 10
07 - 26 - 11 - 10
08 - 16 - 00 - 08
09 - 19 - 08 - 05
11 - 10 - 00 - 03