आजमगढ़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आठ मई से शुरू हो रही हैं। वहीं संस्कृत बोर्ड की परीक्षा को लेकर भी तैयारियां चल रही है। इस बार प्रथमा से उत्तर मध्यमा की परीक्षा में 3946 परीक्षार्थी दस केंद्रों पर परीक्षा देंगे। इसके लिए डीआईओएस ने केंद्र का निर्धारित करते हुए कार्यालय के सूचना पट पर विद्यालयों की सूची चस्पा करा दी है। साथ ही 13 अप्रैल तक अन्य विद्यालय प्रबंधकों से आपत्ति एवं प्रत्यावेदन मांगा है।
वैश्विक महामारी कोरोना ने मध्यमा परीक्षा-2020 पर ब्रेक लगा दिया था। कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए लॉकडाउन की वजह से शिक्षण संस्थानों को लंबी अवधि तक बंद रखा गया। जिस कारण मध्यमा परीक्षा-2020 का आयोजन नहीं किया जा सका। इस बार उत्तर प्रदेश संस्कृत शिक्षा परिषद लखनऊ से संचालित प्रथमा से उत्तर मध्यमा की परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके मद्देनजर डीआईओएस डा. वीके शर्मा ने जनपद के दस विद्यालयों का चयन कर केंद्र बनाया है। साथ ही प्रत्यावेदन व आपत्तियां मांगी है। हालांकि अभी तक परीक्षा की तिथि घोषित नहीं की गई है। इस बार प्रथमा तृतीया से उत्तर मध्यमा द्वितीय तक के कुल 39 हजार 46 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। वहीं विभागीय अधिकारियों का मानना है कि यूपी बोर्ड परीक्षा की तिथि घोषित हो गई है।
इन विद्यालयों को बनाया गया परीक्षा केंद्र
श्री अग्रसेन कन्या इंटर कालेज आजमगढ़, श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय इंटर कालेज लालगंज, विक्रम इंटर कालेज मुहम्मदपुर लाटघाट, श्री राम राष्ट्रीय इंटर कालेज जहानागंज, उद्योग विद्यालय इंटर कालेज कोयलसा, गयादीन जायसवाल इंटर कालेज खुरासों, जनता इंटर कॉलेज हरैया, एसबी इंटर कालेज तेरही, राजकीय बालिका इंटर कालेज अजमतगढ़ व श्री दुर्गा जी इंटर कालेज चंडेश्वर शामिल है।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि जिले में कुल 46 संस्कृत विद्यालय संचालित हैं। इस बार दस परीक्षा केंद्र बनाए गए है। 13 अप्रैल तक आपत्तियां डीआईओएस कार्यालय में ली जाएंगी।
छात्रों पर एक नजर---
210 - प्रथमा तृतीय
1053 - पूर्व मध्यमा प्रथम
1226 - पूर्व मध्यमा द्वितीय
842 - उत्तर मध्यमा प्रथमा
615 - उत्तर मध्यमा द्वितीय
46 - कुल विद्यालयों की संख्या
37 - सरकारी
09 - वित्तविहीन