फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियों के लिए अलग-अगल बनाएं आठ काउंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 के गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने के लिए बैठक हुई। जिसमें डीएम द्वारा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सभी ब्लाकों पर कम्युनिकेशन प्लान बना लिया जाए तथा आवश्यकता के अनुसार गाड़ियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। सभी खुली गाड़ियों पर धूप से बचने के लिए तिरपाल लगा होना चाहिए तथा महिलाओं को गाड़ियों में आगे बैठने की व्यवस्था कराएं। इसी के साथ गाड़ियों के लिए ईंधन की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। डिमांड के अनुसार मतपत्रों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जहां पर निर्वाचन लड़ने वाले अधिक उम्मीदवार हैं, वहां पर अतिरिक्त मतपेटी की व्यवस्था करें।
सभी आरओ के मोबाइल नंबर नोडल अधिकारी, उप जिलाधिकारी एवं खंड विकास अधिकारियों को उपलब्ध करा दें। डीएम ने समस्त एसडीएम को निर्देश दिया कि आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन के अधिक केस पकड़ें एवं उन पर कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर अनुपस्थित होने वाले कर्मचारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करें। सभी पोलिंग स्थलों पर वीडियोग्राफी एवं सीसी टीवी की व्यवस्था करें। मतदान स्थलों पर साफ-सफाई एवं पर्याप्त पेयजल तथा आवश्यकतानुसार टीन शेड की भी व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन

पोलिंग स्थलों के बाहर मतदान करने वाले व्यक्तियों को खड़े होने के लिए दो गज की दूरी पर गोला बनाएं। इस मौके पर सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, एडीएम वित्त एवं राजस्व गुरू प्रसाद, एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह, सीएमओ डा. एके मिश्रा, समस्त एसडीएम एवं समस्त खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें