फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में तीन राइस मिलरों पर 3879 कुंतल चावल बकाया, डीएम ने मिलरों पर केस दर्ज कराने के दिए आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद के तीन राइस मिलरों को धान खरीद के बाद 136 लाट धान चावल बनाने के लिए दिया गया था। धान कुटाई के बाद राइस मिलरों ने चावल वापस कर दिया लेकिन तीन राइस मिलरों ने 3879 कुंतल चावल वापस नहीं किया। इसकी जानकारी होने पर डीएम ने पीसीएफ को इन राइस मिलरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

धान खरीद के बाद चावल बनाने के लिए राइस मिलरों को सरकार की ओर से धान दिया जाता है। राइस मिलर धान से चावल बनाने के बाद उसे सरकार को देते हैं। वर्ष 2019-20 की धान खरीद बंद होने के बाद सरकार के निर्देश पर जनपद के राइस मिलरों को धान का आवंटन चावल बनाने के लिए दिया गया। इसमें से ज्यादा से ज्यादा राइस मिलरों ने धान से चावल बनाकर वापस कर दिया लेकिन तीन राइस मिलर ऐसे हैं जिनपर कई कुंतल चावल बकाया है। इन तीन राइस मिलरों में एमएस एग्रो मिल ठेकमा पर 1315 कुंतल, एसमिल एग्रो इंडस्ट्रीज सरैया बूढ़नपुर पर 1129 कुंतल और धनेश्वरी राइस मिल अहिबरनपुर पर 1435 कुंतल चावल बकाया है। इसके अलावा लगभग लगभग आधा दर्जन राइस मिलर और हैं जिन पर 829 कुंतल चावल बकाया है लेकिन तीन राइस मिलर ऐसे हैं जो बड़े बकाएदार हैं। उनको चावल जमा करने के लिए कई बार नोटिस जारी की गई लेकिन इसके बाद भी उन लोगों बकाया चावल जमा नहीं किया। इस पर डीएम राजेश कुमार की ओर से पीसीएफ को तीनों राइस मिलरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है।
बार-बार कहने के बाद भी इनके द्वारा चावल जमा नहीं किया गया। जिसके लिए इन्हें नोटिस भी जारी की गई। डीएम की ओर से इनके खिलाफ एफआईआर का निर्देश दिया गया है। इसके बाद इनके खिलाफ बकाया की वसूली के लिए आरसी जारी की जाएगी। - रामकिंकर द्विवेदी, उपनिबंधक सहकारिता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें