फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 38 ब्लैक स्पॉट, संभलकर चलें

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग, स्टेट हाईवे, मेजर डिस्ट्रिक रोड (एमडीआर), जिला सड़क (ओडीआर) मार्ग पर 38 ब्लैक स्पॉट हैं। यहां हादसे को रोकने के लिए संकेतक, बोर्ड, रिफ्लेक्टर सहित अन्य उपाय किए गए हैं, ताकि वहां पहुंचते ही लोग सतर्क हो जाएं। हालांकि कुछ ऐसे भी स्थान हैं जहां सिर्फ कोरम पूरा किया गया है। वाहन सवार यातायात नियमों को नजरंदाज कर अपना और दूसरे के जीवन को खतरे में डाल देते हैं। जिले की सड़कों पर ऐसे कई मोड़ हैं, जहां सबसे अधिक हादसे होते हैं। वर्ष 2023 में अधिकारियों ने हादसों की सर्वे रिपोर्ट तैयार की है, जिसमें 38 स्थानों पर सबसे ज्यादा हादसे होने की बात सामने आईं। ये स्थान ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन




शहर सिधारी स्थित हाइडिल के पास का क्षेत्र भी ब्लैक स्पॉट घोषित किया गया है। यह घनी आबादी वाला क्षेत्र है। चौराहे भी हैं। उधर, छतवारा की तरफ से ओवरब्रिज के रास्ते से आने वाले वाहन चालक भी तेज गति से चौराहे पर वाहन घुमाते हैं। इससे यहां हादसे अधिक होते हैं। वहीं मऊ की तरफ से भी तेज रफ्तार से वाहन आने की वजह से दुर्घटना होती है।

बवाली मोड़ पर भी आए दिन हादसे होते हैं। यहा सड़क पर अंधा मोड़ है। जब वाहन चंद कदम की दूरी पर होता है तो दिखता है। ऐसे में तेज गति से चलने वाले लोग दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। वहीं बवाली मोड़ से पुराने पुल की तरफ जाने वाला मार्ग भी उंचाई से सीधे नीचे आता है, जिससे दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
विज्ञापन


नेशनल हाईवे पर 26 स्थानों पर ब्लैक स्पॉट चिह्नित : नेशनल हाईवे पर शहर कोतवाली क्षेत्र के हाफिजपुर, सिधारी थाना क्षेत्र के बैठौली, हाइडिल, शाहगढ़, नरौली, कंधरापुर के स्थानीय कस्बा, मंदुरी व भंवरनाथ व सेहदा बाइपास को ब्लैक स्पॉट चिह्नित किया गया है। वहीं जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट, जमीन हरखोरी, कस्बा जीयनपुर, अंजान शहीद व अशरफपुर ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं। वहीं बरदह थाना क्षेत्र के ठेकमा, जिवली व कस्बा बरदह ब्लॉक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं। रौनापार थाना क्षेत्र के महुला, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कस्बा कप्तानगंज, पासीपुर पुलिया, देऊरपुर, रानीपुर व कौड़िया को ब्लैक स्पॉट चिह्नित किया गया है। उधर, अतरौलिया थाना क्षेत्र के 100 शैय्या अस्प्ताल सिकंदरपुर, बूढ़नपुर चौराहा व मोहननगर बाजार को ब्लैक स्पॉट चिह्नित किया गया है।



सिधारी थाना क्षेत्र के छतवारा, समेदा, बेलइसा चौराहा से पहले व बेलइसा को ब्लैक स्पाॅट चिह्नित किया गया है। वहीं रानी की सराय थाना क्षेत्र के कस्बा रानी की सराय, निजामाबाद के फरीहा व जहानागंज के गोधौरा को ब्लैक स्पॉट चिह्नित किया गया है।

एमडीआर व ओडीआर रोड पर चिह्नित हुए पांच ब्लैक स्पॉट :

(एमडीआर) मेजर डिस्ट्रिक रोड व अन्य जिला सड़कों (ओडीआर) मार्गों पर भी ब्लैक स्पॉट चिह्नित हैं। शहर कोतवाली के बागेश्वर चौराहा, बिलरियागंज थाना क्षेत्र के श्रीनगर सियरा, मदनापार व महराजगंज थाना क्षेत्र के रुपयनपुर पुलिया व एफसीआई गोदाम के समीप ब्लैक स्पॉट है।

ज्यादातर जगहों पर चिह्नित ब्लैक स्पाॅट पर काम कराया गया है। कुछ जगहों पर काम चल रहा है। जो बचे हैं कोहरा शुरू होने से पहले उन जगहों पर भी सुधार कराई जाएगी।
विज्ञापन


संकर्षण लाल, अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड दो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें