सगड़ी। जीयनपुर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में प्रवेश के शनिवार को सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक सात केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। जवाहर नवोदय विद्यालय में 80 सीट के लिए 5,237 परीक्षार्थीयों में 3,785 परीक्षार्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी। 1452 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विद्यालय के प्राचार्य शशिकांत राय ने बताया कि शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज आजमगढ़, अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज आजमगढ़, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आजमगढ़, चिल्ड्रेन हायर सेकंडरी स्कूल हरबंशपुर आजमगढ़, चिल्ड्रेन सीनियर सेकंडरी पब्लिक स्कूल बेलइसा आजमगढ़, सेंट्रल पब्लिक स्कूल जाफरपुर आजमगढ़, जीडी ग्लोबल स्कूल करतारपुर आजमगढ़ में प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सचल दस्ता बनाया गया था। हर प्रवेश परीक्षा केंद्र पर पुलिस कर्मी तैनात रहे।