फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हियुवा ने किया हरैया क्रय केंद्र का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। हरैया विकासखंड के गेहूं क्रय केंद्र पर किसानों के साथ हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष हरवंश मिश्रा, किसान नेता अरविंद राय के साथ किसानों ने बुधवार को क्रय केंद्र का घेराव कर दिया। इस दौरान किसानों और हियुवा कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ दुर्व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

किसान अरविंद यादव, जय प्रकाश यादव, श्रीकांत यादव, तेज बहादुर सिंह, शिव कुमार, राज बहादुर सिंह, आशीष, हलधर आदि लोगों ने क्रय केंद्र प्रभारी सहित एमओ सगड़ी अनूप वर्मा को घेर लिया। घेराव करते हुए कहा कि किसानों के साथ हो रहा दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसान नेता अरविंद राय, हरवंश मिश्रा और किसानों ने क्रय केंद्र की दुर्व्यवस्था पर अपनी भड़ास निकालते हुए दोनों अधिकारियों से क्रय किए हुए किसानों की सूची मांगी और कहा कि नंबर से ही किसानों का गेहूं क्रय किया जाए। एसएमआई रत्न कृष्णन ने बताया कि अब तक 29 किसानों से खरीद किया गया। 375 किसानों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। जिसमें लगभग 2500 कुंतल गेहूं खरीदा गया है। उन्होंने बताया गेहूं के भंडारण की सबसे बड़ी समस्या है। जिसके नाते क्रय करने में कुछ समस्याएं हो रही हैं। गेहूं क्रय करके कहां रखा जाए यह सबसे बड़ी समस्या है। अनूप वर्मा ने कहा कि गेहूं खरीद के लिए पूरी व्यवस्था की जा रही है और जब तक सभी किसानों का गेहूं खरीद नहीं लिया जाएगा तब तक क्रय केंद्र खुला रहेगा। उनके इस आश्वासन पर घेराव समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें