फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिवसीय कार्यशाला में प्रशिक्षित हुए किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एवं कृषि सूचना तंत्र सुदृढीकरण योजना के तहत सोमवार को विभिन्न विकास खंडों में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में किसानों को कृषि रक्षा के मुद्दे पर विविध जानकारियां दी गई।
विज्ञापन

विकास खंड पल्हनी के हरखुपुर गांव में आयोजित कार्यशाला में जिला कृषि रक्षा अधिकारी संगम सिंह ने बताया कि सभी कृषि रक्षा इकाईयों पर उचित भंडारण के लिए अनुदानित दर पर बखारी उपलब्ध है। पंजीकृत किसानों को फसलों के बीज, कृषि रक्षा रसायन, कृषि यंत्र और अन्य योजनाओं के अनुदान सीधे खाते में भेजा जा रहा है। उन्होंने किसानों को आमदनी बढाने के तरीके, कृषि विविधिकरण, किसान पारदर्शी सेवा योजना, मोबाइल ऐप आदि की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसानों की आमदनी तभी बढ़ेगी जब लागत कम आए, उपज अधिक हो और उपज की अच्छी कीमत मिले। कार्यशाला में फसलों की बुवाई सीड ड्रील आदि आधुनिक मशीनो से करने की सलाह दी गई। इसके साथ ही मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने की जानकारी दी गई। कृषि विशेषज्ञो ने कहा कि आय बढ़ाने के लिए किसानों को खेती के साथ ही अंडा उत्पादन, मछली पालन, बकरी पालन, कृषि वानिकी आदि का भी उपयोग करना चाहिए। सोमवार को अतरौलिया विकास खंड के अनंतपुर, मिर्जापुर ब्लाक के विरादपुर आदि स्थानों पर भी कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें डॉ. रामकेवल यादव, डॉ. पंकज सिंह, डॉ. हरिनाथ सिंह यादव ने किसानों को विविध जानकारी दी।- मनोज गोंड
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें