फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताल सलोना की नीलामी पर रोक

Mon, 05 Mar 2018 11:44 PM IST
आजमगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपने जाते निषाद समाज के लोग।
विज्ञापन
अजमतगढ़ ब्लाक के कई गांवों के मछुआरे भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सोमवार को डीएम से मिले। जिलाधिकारी ने मछुआरों की समस्या सुनने के बाद ताल की नीलामी पर रोक लगा दी। महुआरों को प्रशिक्षण देकर और फंड की व्यवस्था कर आधुनिक तरीके से यहां मछली पालन कराया जाएगा। साथ ही तहसीलदार को मछुआरों का समूह बनवाकर ताल को उन्हें अलाट करने को कहा। सगड़ी तहसील के अजमतगढ़ में सैकड़ों हेक्टेयर में फैला ताल सलोना अजमतगढ़, अम्मापार, इसरहां, ढेलुआ बसंतपुर, रघुनंदनपुर के निषाद समाज के लोगों के आजीविका का साधन है। तहसील प्रशासन की ओर से ताल की नीलामी की घोषणा की गई थी। सोमवार को निषाद समाज के लोग भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद जायसवाल के नेतृत्व में जिलाधिकारी सीबी सिंह से मिले। इस मौके पर सहादुल निषाद, मुखराज, रामभवन, दुलारे, कविलास, रामचंद्र, कैलाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें