फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट लगने से लाइनमैन झुलसा, ट्रक जला

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट/सगड़ी/गोरिया बाजार। रौनापार थाना क्षेत्र के सोनौरा गांव में रविवार की दोपहर करेंट लगने से किसान की मौत हो गई। वहीं जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बागखालीस बाजार के पास रविवार को हाइटेंशन तार को स्पर्श करने से ट्रक में करेंट उतरा और आग लग गई। इसीक्रम में बिलरियागंज थाने के गुलवा गौरी गांव में विद्युत तार जोड़ते समय करेंट लगने से लाइनमैन झुलस गया।
विज्ञापन

मृत किसान चंद्रभान (55) पुत्र तेरसी रौनापार थाना क्षेत्र के सोनौरा गांव का निवासी था। रविवार को घर में टूल्लू पंप चालू कर नहा रहा था। इस दौरान करेंट लगने से उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
मिर्जापुर जिले के ट्रक में गिट्टी लादकर चालक कहीं जा रहा था। जीयनपुर में ट्रक में हाइटेंशन तार के स्पर्श करने से करेंट उतर आया। लोगों के सूझबूझ से चालक ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाने में कामयाब हो गया। जबकि ट्रक जलकर नष्ट हो गया। वहीं झुलसा लाइनमैन राजू (38) पुत्र शंकर बिलरियागंज थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव का निवासी है। वह रविवार को गुलवा गौरी गांव में विद्युत पोल पर चढ़कर तार जोड़ रहा था। इस दौरान करेंट लगने से झुलस गया। सीएचसी बिलरियागंज में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें