फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग समारोह की बीच हुआ स्कूल का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद। तहसील क्षेत्र के मोहनाठ गांव में नवस्थापित एचएस इंटरनेशनल स्कूल का रविवार को भव्य लोकार्पण हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने फीता काट कर विद्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान भोजपुरी गायक अरविंद अकेला के गीतों पर उपस्थित लोग झूम उठे।विद्यालय के लोकार्पण समारोह की शुरूआत प्रबंधक डॉ. बृजेश कुमार यादव ने सभी आगत अतिथियों को बैच लगा कर और माल्र्यापण कर किया। इसके पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने दीप प्रज्जविल किया। विद्यालय के लोकार्पण अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत गायक अरविंद अकेला और गायिका सोनी सिन्हा ने अपने भोजपुरी गीतो से की। जिस पर उपस्थित लोग झूम उठे। मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षा प्रदान करना एक पुनीत कार्य है। इस पिछड़े क्षेत्र में अंग्रेजी माध्यम का विद्यालय खुलने से बच्चों को काफी लाभ मिलेगा। अच्छी शिक्षा के लिए क्षेत्र के बच्चों को अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। लोकार्पण समारोह को पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करैली, प्रबंधक डॉ. बृजेश कुमार यादव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामधारी यादव व संचालन राजेश यादव ने किया। विद्यालय के लोकार्पण समारोह में काफी भीड़ उमड़ी रही। इस अवसर पर गुड्डू यादव, सुभाष यादव, रामानंद यादव, महेंश यादव, राजेश यादव, मंतोष यादव, पंकज सिंह, शत्रुघन प्रसाद आदि प्रमुख रुप से मौजूद रहे। अंत में प्रबंधक बृजेश कुमार यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें