पवई। थाना क्षेत्र के करहानाला के पास सोमवार की सुबह अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से अध्यापक की मौत हो गई। वह बाइक खड़ीकर मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
मृत रमेश यादव (38) पुत्र रामजीत अंबेडकर नगर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के उसरहा गांव का निवासी था। वह पवई थाना क्षेत्र में स्थित एक मदरसे में शिक्षक थे। दो भाईयों में छोटे रमेश के बड़े भाई भी शिक्षक हैं। सोमवार की सुबह सवा नौ बजे वह बाइक से स्कूल जा रहे थे। पवई-मित्तूपुर मुख्य मार्ग पर स्थित करहानाला के पास पहुंचे कि किसी का फोन आया और वह बाइक रोककर मोबाइल पर बात करने लगा। इसी बीच पीछे से ईंट लादकर ट्रैक्टर ट्राली आ रही थी। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर रमेश की बाइक में टक्कर मारकर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोग जब तक रमेश को अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि उसकी मौत हो गई। रमेश यादव दो बेटों के पिता थे। उनकी मौत के बाद घर वालों का हाल बेहाल है।