फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन में होगा 64 गांव के कोटेदार का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। राशन वितरण में धांधली, कालाबाजारी, घटतौली आदि के आरोप में काफी दिनों से निलंबित 64 कोटे की दुकानों के संचालन के लिए चार दिन के भीतर कोटेदारों का चयन किया जाना है। शनिवार को डीएम चंद्रभूषण सिंह ने जिलापूर्ति अधिकारी को सख्त निर्देश दिया। कोटेदारों के चयन के लिए तीन स्तरीय कमेटी का गठन कर यह प्रक्रिया पूरी करनी है। डीएम की तल्खी के बाद पूर्ति विभाग युद्ध स्तर पर इस कार्रवाई को संपादित करने में जुट गया है।
विज्ञापन

पूरे जिले में 2100 कोटेदार हैं। इनमें से नगरीय क्षेत्र में 125 और ग्रामीणांचल में 1975 कोटे की दुकान हैं। इनमें से 64 कोटे की दुकानें काफी दिनों से लंबित हैं। इस दुकान को चलाने वाले पर गांव के लोगों ने राशन वितरण में लापरवाही, कालाबाजारी, घटतौली या पक्षपात करने का आरोप लगाया। शिकायती पत्र की जांच करने पर आरोप सही पाए जाने पर इन कोटे की दुकानों को निलंबित करते हुए यहां से दी जाने वाली सुविधाओं को देने के लिए दूसरी दुकानों से संबद्ध कर दिया गया। इस बात को ध्यान में रखते हुए शासन ने निकाय चुनाव से पहले एक नवंबर तक सभी दुकान के लिए कोटेदार का चयन करने का निर्देश दिया है। शासन के निर्देश पर डीएम चंद्रभूषण सिंह ने शनिवार को जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिया। साथ ही संबंधित तहसील के नायब तहसीलदार, सहायक विकास अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक की टीम गठित कर गांव या मुहल्ले में लोगों की बैठक बुलाकर कोटेदार का चयन किया जाना है।
जिले में 64 कोटे की दुकानें निलंबित हैं। एक नवंबर तक इन दूकानों के कोटेदार का चयन किया जाना है। कोटेदार के चयन के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। जो इसकी प्रक्रिया पूरी करने में जुट गए हैं। - देवमणि मिश्रा, जिलापूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें