फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वालीबाल प्रतियोगिता में बैरीडीह ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पंडित दीनदयाल जयंती के अवसर पर खेल निदेशालय उप्र के निर्देशानुसार सोमवार को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियमें में जनपद स्तरीय वालीबाल और कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वालीबाल प्रतियोगिता में बैरीडीह ने पल्हनी को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। वालीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा जिला महामंत्री ब्रजेश कुमार यादव और कुश्ती प्रतियोगिका उद्घाटन उप्र कुश्ती संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नंदू उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन

वालीबाल प्रतियोगिता में 12 टीमों ने हिस्सा लिया। पहले सेमीफाइनल में बैरीडीह ने असरफपुर को 25-21 और 25-22 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरा सेमीफाइनल में जिसमें पल्हनी ने स्टेडियम को 25-16, और 25-17 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मैच में बैरीडीह ने पल्हनी को 25-22, 18-25 और 25-27 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। वहीं जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में 110 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसके 38 किग्रा भार वर्ग में विवेक, 42 किग्रा में अमरनाथ, 46 किग्रा में मनदीप, 50 किग्रा में हवलदार, 54 किग्रा में कृष्णा चौहान, 58 किग्रा में धर्मेंद्र चौहान, 63 किग्रा में राजू कुमार, 69 किग्रा में हरिओम, 74 किग्रा में अभय और 83 किग्रा भार वर्ग में रमेश ने बाजी मारी। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश राय ने विजेता खिलाड़ियों में पुरस्कार का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और सभी को इससे प्रेरणा लेने की बात कही। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी लक्ष्मीशंकर सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष राधा मोहन गोयल, जिला जिम्नास्टिक संघ के सचिव मंगल प्रसाद, जिला वालीबाल संघ के सचिव विरेंद्र सिंह, सत्यवान यादव, युगांत उपाध्याय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें