फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़े दाम के विरोध में सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम के विरोध में मंगलवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कुंवर सिंह उद्यान से जुलूस निकाला। बाद में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच पेट्रोलियम मंत्री भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन सीआरओ को सौंपा।
विज्ञापन

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेश यादव ने कहा कि मार्च 2014 में क्रूड आयल की कीमत 108.6 डालर प्रति बैरल थी, तब पेट्रोल का दाम 70 रूपये के करीब था। आज जब प्रति बैरल का दाम 54.2 डालर प्रति बैरल के लगभग है, तब पेट्रोल का दाम हमारे देश में कई जगहों पर 70 से 80 रूपये तक हो गया है। जो लूट है, सरकार इस लूट को तत्काल बंद करें। नगर अध्यक्ष तेज बहादुर यादव ने कहा कि इस सरकार के पास मंहगाई पर काबू पाने के लिए कोई योजना नहीं है। इस अवसर पर राघवेंद्र सिंह, आस्था सिंह, अनू राय, प्रशांत राय, नुरूज्जमा, आदिल, इरफान, शाहिद खां, यमुना यादव, धर्मेंद्र, रामरूप यादव, ओमप्रकाश, प्रिंस, अमित, हेमंत, नीतिश, शैलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें