फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल किया जागरुक, बूथ दिवस आज

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ (ब्यूरो)। सघन पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिए शनिवार को नगर में जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान दो जुलाई को लोगों से अपने-अपने बच्चों को बूथों पर ले जाकर पोलियो की खुराक पिलाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

सघन पल्स पोलियों अभियान के लिए शनिवार को मातबरगंज स्थित जिला महिला चिकित्सालय से जनजागरूकता रैली को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली नगर के विभिन्न क्षेत्रों में गई। इस दौरान लोगों से बूथ दिवस पर 0-5 वर्ष तक के बच्चों को बूथों पर ले जाकर पोलियो खुराक पिलाने का अनुरोध किया। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसके तिवारी ने बताया कि दो जुलाई 2017 को जनपद के 2402 पोलियों बूथों पर 0-5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियं की खुराक पिलाई जाएगी।
तीन से सात जुलाई के बीच पोलियों खुराक से छूटे हुए बच्चों को घर-घर जाकर एएनएम, आशा तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा पोलियों की खुराक पिलाई जाएगी। उन्होंने आम जनता से बच्चों को खुराक पिलाने का आह्वान किया। इस मौके पर मुख्यचिकित्सा अधीक्षिका डा. अमिता अग्रवाल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. संजय सहित डाक्टर तथा स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें