फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन महोत्सव के तहत कई जगहों पर लगाए गए पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ । एक से सात जुलाई तक चलने वाले वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत शनिवार को पहले दिन जनपद में कई स्थानों पर पौधे लगाए। इस दौरान और लोगों से भी पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाने की अपील की गई।
विज्ञापन

बिंद्राबाजार संवाददाता के अनुसार मुहम्मदपुर विकास खंड के अदरसपुर, आरारा, आंवक, बहोरापुर में शनिवार को 1200 पौधे लगाए गए। खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार वर्मा बताया कि एक से सात जुलाई तक कुल 16 गांव में सूची वार 4814 पौधे लगना है। इस मौके पर रामवृक्ष सिंह, राजवंश सिंह, बृजभान शर्मा, राजेश चौहान, ग्राम विकास अधिकारी राम चंद्र राम आदि उपस्थित रहे। अतरौलिया संवाददाता के अनुसार वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत अतरौलिया में ग्राम पंचायत अधिकारी बलवंत और प्रधान तिलकधारी द्वारा पौधरोपण किया गया। प्रधान तिलकधारी ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण बहुत ही आवश्यक है।
हर व्यक्ति को अपने जीवन में पौधरोपण जरूर करना चाहिए। इस मौके पर राणा प्रताप सिंह, दीपक सिंह, राजदीप सिंह, राजेश्वर सिंह, दिलीप राजभर, केदार राजभर, श्याम लाल यादव आदि उपस्थित थे। अहरौला संवाददाता के अनुसार युधिष्ठिरपट्टी ग्रामसभा में वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत 600 पौधों का रोपण होना है। जिसका शुभारंभ शनिवार को हुआ, पीपी पां?ेय वरिष्ठ प्राविधिक सहायक पीपी पांडेय ने किया। इस मौके पर मनरेगा तकनीक सहायक जितेंद्र पांडेय, सुभाष यादव, रामशब्द निषाद, रामशरन मौर्य, प्रधान हुबई राम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें