फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31,277 शिक्षक भर्ती: दिव्यांग महिला व पुरुष को मिलेगा मनचाहा विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बेसिक शिक्षा परिषद ने 31,277 शिक्षक भर्ती के तहत नियुक्ति पत्र पाने वाले कुल शिक्षकों के विद्यालय आवंटन को लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है। निर्देश के मुताबिक ही जिले के 27 अक्तूबर यानी आज से 1296 शिक्षकों को विद्यालय आवंटन किया जाएगा। इस बार शासन ने दिव्यांग महिला व पुरुषों को सहूलियत दी है। उन्हें मनचाहा विद्यालय मिलेगा। इसके बाद महिलाओं को वरीयता दी जाएगी। वहीं पुरुषों को रोस्टर के मुताबिक तैनाती देने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद की शिक्षक भर्ती में चयनित नए शिक्षक शिक्षिकाओं के स्कूल आवंटन के लिए काउंसलिंग 27 अक्तूबर को जूनियर विद्यालय हाईस्कूल जाफरपुर परिसर में होगी। सोमवार को बीएसए अम्बरीष कुमार ने काउंसलिंग का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि काउंसलिंग में दिव्यांग पुरुष व सभी महिला शिक्षिकाओं को ऑनलाइन विद्यालय आवंटन उनके विकल्प के आधार पर किया जाएगा। उसके बाद 28 अक्तूबर को पुरुष शिक्षकों को विद्यालय आवंटन की कार्यवाही सहायक अध्यापक तैनाती नियमावली 2008 में तय रोस्टर के अनुसार की जाएगी। सभी नए शिक्षक-शिक्षिकाओं को मूल नियुक्ति पत्र, फोटो आइडी वाला पहचान पत्र एवं गुणांक के अवरोही क्रम में तैयार सूची के क्रम अनुसार समय से काउंसिलिंग स्थल पर पहुंचना होगा। बीएसए का कहना है कि सोमवार को काउंसिलिंग के संदर्भ में वीडियो कांफ्रेंसिंग हुई है। उसमें जो भी निर्देश मिला है उसका पालन कराया जाएगा।
सीआरओ बनाए गए नोडल अधिकारी
काउंसलिंग के लिए सीआरओ को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। काउंसलिंग में नवचयनित सहायक अध्यापक को 28 अक्तूबर को व्यक्तिगत रूप से वैधानिक पहचान पत्र के साथ स्वयं उपस्थित होना होगा। बिना उपस्थित हुए उन्हें विद्यालय का आवंटन नहीं किया जाएगा। काउंसलिंग स्थल पर कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

सीसीटीवी की निगरानी में होगी काउंसलिंग
जारी सूचना में कहा कि आरटीई मानक के अनुसार आवश्यकता वाले विद्यालयों की सूची अंग्रेजी वर्णमाला के अवरोही क्रम में जहां अध्यापक बैठेंगे, वहां चस्पा की जाएगी। प्रोजेक्टर से विद्यालयों की सूची प्रदर्शित की जाएगी। इसके साथ ही सीसीटीवी के निगरानी में काउंसिलिंग होगी। बीएसए की ओर से ऑनलाइन विकल्प लॉक करते ही संबंधित अध्यापक को आवंटित विद्यालय का आदेश मिल जाएगा। विद्यालय का आवंटन होने के बाद उसे सूची से हटा दिया जाएगा। ऑनलाइन विद्यालय आवंटन का साफ्टवेयर प्रेरणा पोर्टल पर तैयार किया गया है।
काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सीसीटीवी की निगरानी में इस बार विद्यालय का आवंटन ऑनलाइन किया जाएगा। वहीं कोविड-19 के नियमों का पालन कराया जाएगा। - अम्बरीष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें