फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 प्रवासी मजदूर चिह्नित, 135 के बने गोल्डेन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रवासी मजदूरों के लिए डीएम राजेश कुमार ने उनके लौटने से पहले प्रधानमंत्री जन आरोग्य कार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं। ताकि उन्हें और उनके परिवार को भविष्य में गंभीर तथा महंगे इलाज के लिए परेशान न होना पड़े। अभी तक 300 प्रवासी मजदूरों को गोल्डेन कार्ड बनाने के लिए चिह्नित किया गया, जिसमें 135 के गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

नौ सितंबर 2020 तक जिले में आयुष्मान भारत योजना के कुल 1.41 लाख परिवार लाभार्थी हो चुके हैं। इसमें 1.15 लाख परिवार प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और 26,468 मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के हैं। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि प्रतिदिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रवासी मजदूरों को जल्द से जल्द नजदीक के सीएचसी व सीएससी पर पहुंचकर गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। डिस्ट्रिक्ट आईटी आफिसर अजय प्रताप सिंह ने बताया कि प्रवासी मजदूरों की सूची के तहत गोल्डेन कार्ड बनाने की प्रक्रिया चल रही है। गोल्डेन कार्ड की जानकारी के लिए नि:शुल्क हेल्पलाइन नंबर 1800-1800-4444 पर कॉल कर सकते हैं। कॉमन सर्विस सेंटर में जाकर भी गोल्डेन कार्ड 30 रुपये प्रति कार्ड देकर बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें