आजमगढ़। जिले में दीपावली में लोगों की सेहद से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। शुक्रवार की देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने निजामाबाद थाना क्षेत्र के सेमरही में दूसरी छापा मारा।
इस दौरान टीम ने 30 क्विंटल नकली खोवा और 70 क्विंटल मिलावटी मिठाई बनाने की सामग्री बरामद किया।
शुक्रवार को जानकारी मिली की निजामाबाद थाना क्षेत्र के सेमरही गांव में एक मिठाई की फैक्टरी संचालित हो रही है। सूचना पर एसपी सिटी शैलेंद्र लाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार की देर रात सेमरही की फैक्टरी पर छापा मारकर 10 क्विंटल मिलावटी व सिंथेटिक मिठाई और 70 क्विंटल सिंथेटिक मिठाई बनाने की सामग्री बरामद की।
वहीं पास के ही एक गोदाम से पुलिस ने 20 क्विंटल मिलावटी मिठाई भी बरामद किया। बरामद मिलावटी मिठाई और मिठाई बनाने की सामग्री की कीमत लाखों में बताई जा रही है। इस दौरान पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
इससे पहले पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर रात नगर से सटे धर्मू नाले के समीप अइनिया गांव में दो मिठाई की फैक्टरी से 50 क्विंटल नकली खोवा जिसकी कीमत 15 लाख रुपये थी, बरामद किया था।