आजमगढ़। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के तत्वावधान में 26 सितंबर को जनता इंटर कॉलेज अंबारी में वृहद रोजगार मेला आयोजित होगा। इसकी जानकारी सहायक निदेशक सेवायोजन राममूर्ति ने दी।
उन्होंने बताया कि ऐसे बेरोजगार युवक, युवतियां जिनकी शैक्षिक योग्यता 10वीं, 12वीं. आईटीआई, पॉलिटेक्निक, स्नातक, परास्नातक है, और उनकी आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच है, वह मेले में प्रतिभाग कर सकते है।
मेले में अतुल ऑटो लिमिटेड, रेजॉन सोलर, उनो मिंडा अहमदाबाद, केल्विन पाईप, फिलिप कार्ड अहमदाबाद, जेपी वीएमजी मार्केटिंग, अन्नपूर्णा रिकूटमेंट रिसर्च सेंटर, डिक्सन टेक्नालॉजी, एनएसडीसी इंटरनेशनल, एशियन इलेक्ट्रानिक कंपनी, टीएसपीएल ग्रुप सल्यूशन, ओमोजा मार्केटप्लेस टेक्नालाॅजी सहित निजी क्षेत्र की लगभग 30 कंपनियां प्रतिभाग करेंगी।
इनका वेतन 12 हजार से लेकर 35 हजार तक है। सहायक निदेशक ने बताया कि मेले में प्रतिभाग करने के लिए बेरोजगार अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in (रोजगार मेलों में रिक्तियां देखने के लिए यहां क्लिक करे) पर क्लिक कर विज्ञापित रिक्तियों के विवरण देखकर अपने पंजीयन यूजर आईडी का प्रयोग कर ऑनलाइन, ऑफलाइन आवेदन करते हुए अवसर का लाभ ले सकते हैं। संवाद