फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरे में बेहोश मिले अपहृत प्रधानपति

विज्ञापन
विज्ञापन
दीदारगंज थाना क्षेत्र के कैथोली गांव के प्रधान का अपहृत पति सोमवार की सुबह मंदिर के पीछे बोरे में बंधा हुआ पाया गया। बेहोशी की हालत में परिवार वालों ने उसे जौनपुर के शाहगंज स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दीदारगंज पुलिस ने अस्पताल में प्रधानपति का बयान दर्ज किया। इस मामले में नामजद आरोपियों में से किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

कैथौली गांव के प्रधान पति हौसिला राजभर शनिवार की रात घर से 100 मीटर दूर मंदिर में दर्शन-पूजन करने गए थे। वे ही इस मंदिर के पुजारी हैं। रात आठ बजे तक वे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। काफी प्रयास के बाद भी कुछ पता नहीं चला। बाद में उनकी पत्नी और ग्राम प्रधान शीला ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी और पति के अपहरण का आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर प्रधान के पति की तलाश शुरू कर दी। इस मामले में ग्रामीणों ने चक्का जाम भी किया था।
सोमवार की भोर में लगभग चार बजे प्रधान के पति अचेतावस्था में बोरे में बंधे हुए मंदिर के पीछे मिले। परिजन व ग्रामीण मौके पर जुट गए और आनन-फानन में उनको बोरे से बाहर निकालकर इलाज के लिए जौनपुर के शाहगंज स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। सूचना मिलते ही दीदारगंज थाना पुलिस भी अस्पताल प्रधान पति का बयान लेने पहुंच गई। प्रधानपति ने क्या बयान दिया है इसका खुलासा पुलिस नहीं कर रही है। पुलिस ने एक नामजद आरोपी अशोक यादव को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य अभियुक्तों रामनवल, कन्हैया लाल, जयप्रकाश, ओमप्रकाश व राजकुमार की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। इनके परिवार के लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

अपहृत प्रधानपति उसी स्थान से बरामद कर लिया गया जहा है जहां से वह अपहृत हुआ था। पुलिस के दबाव को देखते हुए अपहरणकर्ताओं ने उसे उसी स्थान पर लाकर छोड़ दिया। अचेेतावस्था में प्रधानपति मिला है। जौनपुर जिले के शाहगंज में उसका इलाज चल रहा है। उसके बयान के आधार पर अब आगे की कार्रवाई की जायेगी। - सुधीर कुमार सिंह, एसपी आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें