शहर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को बिहारी जी मंदिर के पास एक घर में छापा मारकर 2.90 क्विंटल पटाखा बरामद किया। बरामद पटाखे की कीमत 10 लाख से अधिक होने का अनुमान है। शहर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के फरास टोला मोहल्ले में घनी आबादी है।
मोहल्ले के विशाल गुप्ता अपने घर में बड़े पैमाने पर पटाखा रखे थे। विशाल के घर में अवैध पटाखे का भंडारण किया गया था। आरोपी मकान मालिक विशाल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।