कोल बाजबहादुर क्षेत्र में अचानक बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने पर मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. एनआर वर्मा ने शुक्रवार को गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। सीएमओ ने अधिकारियों को तत्काल राहत एवं नियंत्रण कार्यों को तेज करने के लिए कहा। इस दौरान जांच में डेंगू के 12 संदिग्ध मरीज मिले। इनके सैंपल एलाइजा जांच के लिए मंडलीय जिला चिकित्सालय भेजे गए। सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पल्हनी के अधीक्षक डॉ. शकील से कहा कि क्षेत्र में शिविर लगाकर दवाओं का वितरण और मरीजों की जांच कराएं। छह स्वास्थ्य शिविरों में लगभग 510 मरीजों की जांच, उपचार और परामर्श किया जा चुका है। संवाद