फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

255 मिले नए संक्रमित, 10 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़/जहानागंज । कोरोना संक्रमण पर अभी लगाम नही लगता नजर आ रहा है। गुरुवार को जहा 255 नए मरीज मिले तो वही मेडिकल कॉलेज में 10 कई मौत भी हुई। कोरोना पर कंट्रोल की सभी कवायद फिलहाल फेल ही नजर आ रही है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ एके मिश्र ने बताया कि गुरुवार को कुल 255 नए संक्रमित मिले। इन संक्रमितों के मिलने के बाद जिले में एक्टिव केस 3512 हो गया है। अभी भी लोग लापरवाही बरत रहे है, जिसके चलते संक्रमण बढ़ रहा है। वही मेडिकल कॉलेज के नोडल डॉ दीपक पांडेय ने बताया कि गुरुवार को कुल 10 लोगो की मौत हुई। मरने वालों में सात आजमगढ़, दो मऊ तथा एक बलिया का निवासी है। जिसमें सरायमीर थाना क्षेत्र के 62 वर्षीय वृद्ध को 18 अप्रैल की भोर में 3:30 बजे भर्ती किया गया, जिनकी इलाज के दौरान बुधवार की रात 12:30 बजे मौत हो गई। कंधरापुर थाना क्षेत्र के 40 वर्षीय महिला को 22 अप्रैल की शाम 5:00 बजे भर्ती किया गया जिनका इलाज के दौरान गुरुवार की प्रात: 4:20 पर मौत हो गई। रानी की सराय थाना क्षेत्र के 36 वर्षीय युवक को 26 अप्रैल की प्रात: 10:30 बजे भर्ती किया गया जिनका इलाज के दौरान बुधवार की शाम 3:45 बजे मौत हो गई। इसी क्रम में मेहनगर थाना क्षेत्र के 55 वर्षीय अधेड़ को 28 अप्रैल किसान 3:15 बजे भर्ती किया गया जिनका इलाज के दौरान गुरुवार की प्रात: 7:20 पर मौत हो गई। सिधारी थाना क्षेत्र के 50 वर्षीय अधेड़ को 28 अप्रैल की शाम 4:00 बजे जिनका इलाज के दौरान गुरुवार की प्रात: 8:30 बजे मौत हो गई। शहर के मुकेरीगंज निवासी 50 वर्षीया महिला को 25 अप्रैल की शाम 7:40 पर भर्ती किया गया जिनका इलाज के दौरान गुरुवार को अपराह्न 12:15 बजे मौत हो गई। जबकि सिधारी थाना क्षेत्र के 56 वर्षीय अधेड़ को 28 अप्रैल की दोपहर बाद 2:51 पर भर्ती किया गया जिनका इलाज के दौरान गुरुवार को अपराह्न 1:30 बजे मौत हो गई। दूसरी तरफ मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद निवासी 47 वर्षीया महिला को 28 अप्रैल दिन बुधवार की प्रात: 8:45 बजे भर्ती किया गया जिनका इलाज के दौरान उसी दिन अपराह्न बाद 2:50 पर मौत हो गई। जबकि मऊ जनपद के ही मधुबन निवासी 46 वर्षीया महिला को 26 अप्रैल की रात 11:20 पर भर्ती किया गया जिनका इलाज के दौरान गुरुवार की दोपहर 12:00 बजे मौत हो गई। वहीं बलिया जनपद के बांसडीह निवासी 60 वर्षीय वृद्ध को 21 अप्रैल की शाम 6:00 बजे भर्ती किया गया जिनका इलाज के दौरान 28 अप्रैल दिन बुधवार को अपरान्ह बाद 2:30 बजे मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें