फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से पैसा निकाल कर जा रही महिला से चार बदमाशों ने 25 हजार छीने, महिला ने बहादुरी दिखाते हुए एक को पकड़ा

Sat, 13 Jun 2020 08:51 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

  • अंबेडकरनगर के जोल्हापुर गांव निवासी महिला का खाता यूबीआई की फुलवरिया शाखा में है।
  • वह खाते से 25 हजार रुपये निकालकर बैग में रख कर पैदल ही घर जा रही थी तभी चार बदमाशों ने उसका बैग छीन लिया।
  • महिला ने बहादुरी दिखाई और एक बदमाश को पकड़ लिया। महिला के शोर मचाने पर बाजारवासी भी मौके पर जुट गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के फुलवरिया बाजार स्थित बैंक से पैसा निकाल कर जा रही महिला से चार बदमाशों ने 25 हजार रुपये छीन लिए। इस दौरान महिला ने बहादुरी दिखाते हुए एक बदमाश को पकड़ लिया। वहीं पैसा लेकर उसके अन्य तीन साथी फरार हो गए।
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाश को पुलिस के हवाले करने के साथ ही महिला ने तहरीर थाने में दे दी है। अंबेडकरनगर के जोल्हापुर गांव निवासी धनपति देवी पत्नी रामनिवास चौहान का खाता यूबीआई की फुलवरिया शाखा में है। शुक्रवार को वह बैंक पर खाते से पैसा निकालने पहुंची।

उसने खाते से 25 हजार रुपये निकाले और बैग में रख कर पैदल ही घर जा रही थी। अभी वह कुछ ही दूर पहुंची थी कि पहले से ही घात लगा कर बैठे चार बदमाशों ने उसका बैग छीन लिया और पैसा निकाल कर भागने लगे।
विज्ञापन


इस दौरान महिला ने बहादुरी दिखाई और एक बदमाश को पकड़ लिया। महिला के शोर मचाने पर बाजारवासी भी मौके पर जुट गए। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम प्रेम पुत्र अनरसी निवासी सुखीपुर बताया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वहीं घटना के बाबत तहरीर अहरौला थाने पर पीड़ित महिला ने दे दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें