लंबे समय से फरार चलने के कारण आजमगढ़ एसपी सुधीर कुमार सिंह ने रविवार को इन दोनों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित कर दिया। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश की कवायद चल रही है। यदि गिरफ्तारी नहीं होती है तो कोर्ट से अनुमति लेकर इनके खिलाफ कुर्की आदि की भी कार्रवाई की जाएगी।